पाकिस्तान के वायुसेना प्रमुख की भारत को धमकी, कहा- हम जानते हैं उनसे कैसे निपटना है

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ रहे तनाव के बीच पाकिस्तान के एयरफोर्स चीफ मार्शल सोहैल अमान ने भड़काने वाला बयान दिया है।

इस्लामाबाद। भारत से बिगड़े हालात के बीच पाकिस्तान के वायुसेना अध्यक्ष ने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि हमें पता है उनसे कैसे निपटना है।

pakistan

पाकिस्तान के एयरफोर्स चीफ मार्शल सोहैल अमान भड़काऊ बयान

कश्मीर में लगातार बिगड़ रहे हालात और भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ रहे तनाव के बीच पाकिस्तान के एयरफोर्स चीफ मार्शल सोहैल अमान ने भड़काने वाला बयान दिया है।

अपने कट्टर विरोधी भारत को चेतावनी देते हुए पाकिस्तान के वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हम जानते हैं आखिर उनसे कैसे निपटना है?

मार्शल सोहेल अमान का बयान उस समय आया है जब पाकिस्तान की ओर से कबूल किया गया है कि भारतीय सेना की फायरिंग में पाकिस्तान के 12 नागरिक मारे गए हैं। इनके अलावा भारतीय फायरिंग में तीन पाकिस्तानी सेना के जवान भी मारे गए।

कराची में बोले पाकिस्तान के एयरचीफ मार्शल

ये पूरा घटनाक्रम ऐसे वक्त में हुआ जब पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में तीन भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इनमें से एक भारतीय जवान के साथ पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने नृशंसता का व्यवहार करते हुए शव को क्षत-विक्षत कर दिया था।

अपने जवानों के साथ हुए सलूक के बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की थी। जिसके बाद पाकिस्तान ने अपने तीन जवानों के मारे जाने की बात कबूल की।

पाकिस्तानी एयरचीफ मार्शल सोहेल अमान ने कराची में कहा कि ये बेहतर है कि भारत इस बात को समझ जाए। अगर बावजूद इसके तनाव बढ़ाने की कोशिश की गई तो पाकिस्तानी सेना को पता है कि उसे उनसे कैसे निपटना है?

बता दें कि कश्मीर घाटी में हालात बिगड़े हुए हैं। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। इससे सीमा पर तनाव बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+