पाक वैज्ञानिक बोले 5 मिनट में दिल्ली को बना सकते हैं निशाना
नई दिल्ली। पाकिस्तान के न्यूक्लियर फादर कहे जाने वाले डॉ अब्दुल कादिर ने कहा है कि पाक महज पांच मिनट में दिल्ली को अपना निशाना बना सकता है। उन्होंने कहा कि पाक 1984 में परमाणु संपन्न देश बन सकता था अगर पाक के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक ने इसका विरोध नहीं किया होता।

अब्दुल कादिर 1998 में परमाणु बम बनाने की वर्षगांठ पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे पास 1984 में परमाणु बम बनाने की पूरी योजना थी लेकिन राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक ने ऐसा करने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि जिया जिन्होंने 1979 से 1988 तक पाक के राष्ट्रपति पद का जिम्मा संभाला वह इसके विरोध में थे।
कादिर ने कहा कि पाकिस्तान के पास क्षमता है कि भारत की राजधानी दिल्ली को महज पांच मिनट के भीतर में रावलपिंडी के पास कहुता से निशाना बना सकता है। वर्ष 2004 में उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि उनकी सेवा के बगैर पाक कभी पूर्ण रूप से मुस्लिम देश नहीं बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications