अविश्वास प्रस्ताव से पहले इस्तीफा नहीं देंगे इमरान खान, मीडिया से बोले- आखिरी गेंद तक खेलूंगा

इस्लामाबाद, मार्च 23। हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार कभी भी गिर सकती है। पाकिस्तान की संसद में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा चुका है, जिस पर 25 मार्च को वोटिंग हो सकती है, लेकिन ऐसे में पिछले कुछ दिनों से रिपोर्ट्स में यही दावा किया जा रहा था कि इमरान अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले ही इस्तीफा दे सकते हैं, लेकिन अब पाकिस्तानी मीडिया का यह दावा है कि इमरान खान किसी भी परिस्थिति में अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

Recommended Video

    Kashmir issue पर OIC-meeting में क्या बोले Pak PM ? Muslim countries से कैसी अपील ? | वनइंडिया हिंदी
    Imran khan

    एक दिन पहले करूंगा सभी को हैरान- इमरान खान

    पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी की खबर के मुताबिक, इमरान खान ने खुद यह कहा है कि वो विपक्ष के तमाम प्रयासों को विफल कर देंगे, वो अपने खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को सफल नहीं होने देंगे। हालांकि इमरान खान ने यह नहीं बताया कि वो अविश्वास प्रस्ताव का कैसे सामना करेंगे। खान ने कहा है, "मैं किसी भी परिस्थिति में इस्तीफा नहीं दूंगा। मैं आखिरी गेंद तक खेलूंगा और एक दिन पहले मैं उन्हें आश्चर्यचकित कर दूंगा क्योंकि वे अभी भी दबाव में हैं।"

    मेरा तुरुप का इक्का बाकी है- इमरान

    इमरान खाने आगे कहा कि मेरा तुरुप का इक्का अभी बाकि है और वो यही है कि अभी तक मैंने कोई कार्ड नहीं खेला है। इमरान खान ने विश्वास के साथ कहा, क्योंकि उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव को विफल करने की कसम खाई थी। उन्होंने आगे कहा कि किसी को भी गलत धारणा में नहीं होना चाहिए कि मैं घर पर बैठूंगा। मैं इस्तीफा नहीं दूंगा, और मुझे क्यों चाहिए? क्या मुझे चोरों के दबाव के कारण इस्तीफा देना चाहिए?" इमरान खान ने दावा किया कि उनके साथ जनता का समर्थन है।

    आपको बता दें कि नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर ने 25 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव के लिए विशेष सत्र बुलाया है और असेंबली के नियमों के अनुसार मतदान तीन दिनों के बाद और सात दिनों के भीतर होना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+