भारतीय सेना ने खारिज किया पाक आर्मी का दावा
पाकिस्तान के सात सैनिकों के मारे जाने के बाद पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में ये भारतीय जवान शहीद हुए। ये दावा पाक आर्मी चीफ राहील शरीफ ने किया है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने दावा किया है कि 14 नवंबर को पाकिस्तान की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में भारत के 14 जवान शहीद हुए थे। हालांकि भारतीय सेना ने उनके दावे को खारिज कर दिया है।

पाकिस्तान के सेना प्रमुख का बड़ा बयान
14 नवंबर को सीमा पर भारत की ओर से की गई फायरिंग में पाकिस्तान के सात जवान मारे गए थे। इस बात की पुष्टि पाकिस्तानी सेना ने किया था।
अब पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने कहा है कि 14 नवंबर को भारत के भी 14 सैनिक शहीद हुए थे।
पाकिस्तान के सात सैनिकों के मारे जाने के बाद पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में ये भारतीय जवान शहीद हुए। हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ के दावे को खारिज किया है। भारतीय सेना ने कहा कि 14, 15 या 16 नवंबर को भारतीय सेना कोई नुकसान नहीं हुआ है।
'हमने कबूल किया क्या भारतीय सेना इसे कबूलेगी?'
पाकिस्तानी मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक राहील शरीफ ने भारतीय सेना से कहा है कि अगर उनमें ताकत है तो इस सच स्वीकार करें।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपने सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की है। क्या भारतीय सेना भी ऐसा करेगी?
जनरल राहील शरीफ ने पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सेना अपनी जमीन बचाने के लिए लगातार अच्छा काम कर रही है।
राहील शरीफ ने दी प्रधानमंत्री को नसीहत
राहील शरीफ ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि गुस्से में उठाया गया कदम अच्छा परिणाम नहीं देता।
बता दें कि उरी आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा पार से हो रही लगातार फायरिंग से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है।
पाकिस्तान जहां अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा और सीजफायर का लगातार उल्लंघन कर रहा है। वहीं पाकिस्तान यही आरोप भारत पर लगा रहा है।
पाकिस्तान-भारत के संबंधों पर बोले पाकिस्तान के आर्मी चीफ
दूसरी ओर भारत ने हाल ही में पाकिस्तानी उच्चायोग के कुछ कर्मचारियों पर जासूसी का आरोप लगाया था। पाकिस्तान ने भी आठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा दिए।
इन्हीं वजहों से दोनों पड़ोसी देशों के बीच रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि दिसंबर में होने वाली कॉन्फ्रेंस में उनकी नुमाइंदगी होगी।
बता दें कि 14 नवंबर को फायरिंग में पाकिस्तान के 7 जवानों के मारे जाने की पुष्टि के बाद पाकिस्तान ने भारतीय राजदूत के सामने अपना विरोध जताया था।
बता दें कि पाकिस्तान ने कबूल किया था कि भींबर सेक्टर में भारत की ओर से की गई फायरिंग में उनके सात जवान मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications