बराक ओबामा के साथ ड्रोन का मुद्दा उठाएंगे नवाज शरीफ
इस्लामाबाद।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि अपनी तीन दिवसीय वाशिंगटन यात्रा के दौरान वह अमेरिकी नेताओं के साथ ड्रोन हमलों के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। समाचार एजेंसी, एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (एएपी) के अनुसार शरीफ ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र महासभा में उठाया और वह अब ओबामा से कहेंगे कि पाकिस्तान में ड्रोन हमले उसकी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ हैं। शरीफ ने शनिवार को लंदन में मीडिया से कहा कि पाकिस्तान ने इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में उठाया और दुनिया ने समर्थन किया। id="toptextpromo">अपनी
आधिकारिक यात्रा के दौरान मैं दोबारा इस मुद्दे को उठाऊंगा। वाशिंगटन जाते हुए शरीफ लंदन में रुके थे। ड्रोन हमलों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का रुख एकदम साफ है और उसकी नीति में कोई भी दोहरापन नहीं है। तालिबान के साथ वार्ता के बारे में पूछे जाने पर शरीफ ने कहा कि सभी पक्ष वार्ता के लिए तैयार हैं। वार्ता के शुरू होते ही हिंसा भड़क उठी और वार्ता पटरी से उतर गई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
कहा कि वार्ता के लिए गंभीर प्रयासों की जरूरत है और दूसरे पक्ष द्वारा भी इसके लिए प्रयास करने चाहिए। शरीफ ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के साथ वह आगामी ब्रिटेन यात्रा के दौरान त्रिकोणीय वार्ता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में शांति के लिए हम अपने प्रयासों को फिर से शुरू करने का प्रयास करेंगे। (आईएएनएस)











Click it and Unblock the Notifications