लाहौर पहुंचते ही नवाज शरीफ और मरियम गिरफ्तार, स्पेशल एयरक्राफ्ट से पहुंचाया गया जेल

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीप और उनकी बेटी मरियम को आज नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) की टीम गिरफ्तार कर लिया है। लाहौल एयरपोर्ट पर जैसे ही उनका विमान लैंड हुआ उसके थोड़ी ही देर बाद नवाज शरीफ और मरियम को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें हवाई जहाज से जेल ले जाया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद FIA की टीम ने नवाज और मरियम का पासपोर्ट जब्त कर लिया। उन्हें स्पेशल एयरक्राफ्ट से इस्लामाबाद ले जाया गया। उनके साथ उनकी बेटी मरियम भी उसी एयरक्राफ्ट से इस्लामाबााद गई।

 Nawaz Sharif and his daughter Maryam arrest in pakistans Islamabad Airport, Situation tense in Lahore

पाकिस्तान लौटे नवाज की गिरफ्तारी के बाद लाहौर में तनाव बढ़ गया है। पीएमएल-एन के समर्थक भारी संख्या में एयरपोर्ट के पास पत्थरबाजी कर रहे हैं।गिरफ्तारी से पहले नवाज शरीफ को उनकी मां और बेटे से मिलने दिया गया।

आपको बता दें कि भ्रष्टाचार मामले में अकाउंटबिलिटी कोर्ट ने 6 जुलाई को नवाज शरीफ को 10 साल की सजा सुनाई थी। लंदन में पॉश एवेनफील्ड हाउस में चार फ्लैटों के स्वामित्व से जुड़े एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामले में नवाज शरीफ को 10 साल और उनकी बेटी मरियम को 7 साल की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट की सजा का ऐलान होने के बाद आज नवाज शरीफ पाकिस्तान लौट रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+