पाकिस्तानः 11 हजार स्कूल में बच्चे नहीं भूत पढ़ने आते हैं और टीचर वसूलते हैं मोटी रकम
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में भ्रष्टाचार का एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां सिंध प्रांत के करीब 11 हजार स्कूलों में बच्चे नहीं हैं लेकिन वहां शिक्षक पढ़ाते हैं और सरकार से वेतन के तौर पर मोटी रकम वसूलते हैं। पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार में छपी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ये स्कूल सिंध राज्य के सीमित संसाधनों पर बोझ साबित हो रहे हैं।

सरकार एक-दो नही 11000 स्कूलों के शिक्षकों को भारी वेतन दे रही है, जिससे सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इन स्कूलों में बच्चे पढ़ने नहीं आते हैं लेकिन इलाके के प्रभावशाली लोग इन स्कूलों को अपने गेस्ट हाउस के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण सिंध में प्रति 1,000 छात्रों पर 1.8 स्कूल हैं, जिसमें मात्र 15 प्रतिशत प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में दो शिक्षक हैं।
इतना ही नहीं स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। बड़ी संख्या में स्कूलों में पीने के पानी, शौचालय, खेल का मैदान और चारदीवारी जैसी पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। सिंध के स्कूलों में नामांकन हो रहा था लेकिन अब संख्या स्थिर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार को प्रांत में स्कूलों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान देने की जरूरत है । विशेष रूप से माध्यमिक विद्यालयों की संख्या, जो लगभग 49,000 प्राथमिक विद्यालयों के मुकाबले 2,000 से थोड़ा अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications