मिलियन मार्च, कश्मीर पर पाकिस्तान का नया ड्रामा
लंदन। बार-बार कश्मीर मुद्दे पर अतंराष्ट्रीय स्तर पर लताड़ लगाए जाने के बाद भी लगता है कि पाकिस्तान को समझ नहीं आई है। ब्रिटेन में कश्मीर पर पाक की ओर से नया ड्रामा 'मिलियन मार्च,' इसका नया उदाहरण है।

लंदन के ट्रैफेगलर स्क्वायॅर से निकलने वाले इस मार्च के बारे में पाक का कहना है कि वह कश्मीर में रहने वाले लोगों की हालत के बारे में और उनके हितों के लिए लड़ने का एक संदेश दुनिया को देना चाहता है।
फेसबुक पर भारत के खिलाफ प्रपोगैंडा
खास बात है कि पाक इस मिलियन मार्च के बहाने करीब तीन माह से भारत के खिलाफ सोशल नेटवर्किंग पर एक प्रपोगैंडा छेड़े हुए है। फेसबुक के जरिए वह लोगो को भारत के खिलाफ भड़काने की कोशिशों में लगा हुआ है। पाक ने फेसबुक पर एक पेज भी बनाया हुआ है।
जून में बनाए गए इस पेज के जरिए पाक ने दुनिया को संदेश दिया है कि वह कश्मीर के भाईयों और बहनों की तकलीफों के खिलाफ एकजुट हों। पाक के मुताबिक सिर्फ मिलियन मार्च ही वह जरिया है जो उन्हें उनकी तकलीफ से निजात दिला सकता है।
हर तरफ से फटकार खाता पाक
भारत ने जहां पहले ही पाक को उसके आतंरिक मसलों से दूर रहने का हुक्म दिया था तो वहीं खुद ब्रिटेन भी पाक को इस मसले पर अपना दो टूक जवाब दे चुका है। अमेरिका और संयुक्त राष्ट्रसंघ की ओर से पहले ही पाक को इस मुद्दे का जिक्र करने पर फटकार लग चुकी है।
विधानसभा चुनावों में खलल की कोशिश
दिसंबर में कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और पाक का मकसद है कि किसी भी तरह से वह इन चुनावों में बाधा डाल सके। पाक के विदेश सचिव सरताज अजिज का वह बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि वह कश्मीर मुद्दे पर भारत की मनमानी नहीं चलने देंगे।
साफ है कि पाक का मकसद अब कश्मीर के बहाने दुनिया भर की सहानूभुति हासिल करना है।












Click it and Unblock the Notifications