मरियम नवाज शरीफ की गिरफ्तारी बनी पाकिस्‍तान की सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द

अब से कुछ घंटों के बाद लाहौर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज की गिरफ्तारी होगी। नवाज ने कहा है कि उन पर अपने देश का कर्ज है और उन्‍हें यह कर्ज उतारना है।

लाहौर। अब से कुछ घंटों के बाद लाहौर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज की गिरफ्तारी होगी। नवाज ने कहा है कि वह अपने वतन वापस लौट रहे हैं क्‍योंकि उन पर अपने देश का कर्ज है और उन्‍हें यह कर्ज उतारना है। नवाज को 10 वर्ष तो उनकी बेटी मरियम को सात वर्ष की सजा हुई है। नवाज जहां देश के पूर्व प्रधानमंत्री हैं तो उनकी गिरफ्तारी कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच होना वाजिब है। इन सबसे अलग उनकी बेटी मरियम की गिरफ्तारी पाक सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती और सिरदर्द बन गई है।

maryam-nawaz-sharif

जेल में नहीं है कोई महिलाकर्मी

पाकिस्‍तान की इस हार्इ-प्रोफाइल गिरफ्तारी पर शुक्रवार को पूरे दिन सबकी नजरें टिकीं हैं। मरियम नवाज शरीफ, पाकिस्‍तान की पहली महिला हैं जिन्‍हें भ्रष्‍टाचार के केस में दोषी ठहराए जाने के बाद इस्‍लामाबाद स्थित नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्‍यूरो (नैब) हिरासत में लेगा। नैब की रावलपिंडी ब्रांच जो इस्‍लामाबाद के करीब है, वहां पर पुलिस स्‍टेशन है। लेकिन माना जा रहा है कि नैब यहां पर मरियम को नहीं रखेगी। नैब की रावलपिंडी जेल में कोई भी महिला जेल कर्मी नहीं है। नैब की रावलपिंडी जेल की ओर से इसकी मांग की गई और उन्‍हें 10 महिला जेल कर्मी दिए गए। ये महिला जेल कर्मी पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत से आई हैं। सूत्रों की मानें तो हो सकता है कि मरियम को रावलपिंडी की जगह हो सकता है कि इस्लामाबाद जेल में रखा जाए।

10,009 से ज्‍यादा पुलिसकर्मी तैनात

पिछले हफ्ते नवाज को पाकिस्‍तान की कोर्ट ने एवेनफील्‍ड अपार्टमेंट केस में दोषी करार दिया। कोर्ट ने उन्‍हें 10 वर्ष और उनकी बेटी को सात वर्ष की सजा सुनाई है। गुरुवार को नवाज और उनकी बेटी ने लंदन से एतिहाद की फ्लाइट ली है। नवाज और मरियम को गिरफ्तार करने वाली टीम में 16 लोग हैं। इसके अलावा दो हेलीकॉप्‍टर्स को स्‍टैंड बाय पर रखा गया है। 10,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पीएमएल-एन की प्रवक्‍ता मरियम औरंगजेब ने जानकारी दी है कि पुलिस ने उनके 300 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है ताकि वह शरीफ का एयरपोर्ट पर स्‍वागत न कर सके। नैब के चेयरमैन जावेद इकबाल ने आदेश दिया है कि शरीफ और मरियम को एयरपोर्ट पर आते ही गिरफ्तार करने के भी उपाय किए जाएं। जावेद इकबाल ने ही 16 लोगों वाली टीम तैयार की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+