तालिबान 'इस्‍लाम' का गलत इस्‍तेमाल कर रहा है: मलाला

Malala Yousafzai
लंदन। आज पूरे विश्‍व में बालिका शिक्षा का प्रतीक बन चुकी 16 वर्षीय मलाला यूसुफजई का कहना है कि तालिबान इस्‍लाम के नाम का दुरूपयोग कर रहा है। सच तो यह है कि किसी की हत्‍या करना, शोषण करना और सजा देने को इस्‍लाम में बिल्‍कुल भी जगह नहीं दी गई है। मलाला ने अपनी इच्‍छा जताते हुए कहा है कि वह भविष्‍य में राजनीतिक बनना चाहती है, जिससे कि वह पाकिस्‍तान की हर लड़की के लिए शिक्षा का प्रबंध कर सके।

मलाला ने उम्‍मीद जताई है कि ऐसा भी एक वक्‍त आएगा जब पाकिस्‍तान इन सभी सामाजिक बुराईयों से मुक्‍त होगा, वहां शांति होगी, सभी लड़कियां स्‍कूल जाएंगी। हमारे यहां की सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि लोग इंतजार करते हैं कि कोई उनके लिए काम करे। मलाला ने अपने जन्‍मदिन के मौके पर संयुक्‍त राष्‍ट्र को संबोधित किया था। वहीं इंग्‍लैंड के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने मलाला को 'साहस और उम्‍मीद की एक किरण बताया था।

नोबुल पुरस्‍कार के लिए नामित की गई मलाला का कहना है कि तालिबान को पाक सरकार से बात करनी चाहिए, हिंसा किसी भी मसले का हल नहीं है। गौरतलब है अक्‍टूबर 2011 में लड़कियों की शिक्षा का समर्थन करने के कारण मलाला को तालिबानियों ने सिर में गोली मार दी थी। जिसके बाद बर्मिंघम में उसका इलाज किया गया और अब वह स्‍वास्‍थ्‍य लाभ कर रही है।

मलाला को इस दौरान कई पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+