कैश क्रंच से जूझ रही पाकिस्‍तान सरकार, पीएम हाउस में मौजूद आलीशान गाड़‍ियां होंगी नीलाम

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास में मौजूद जरूरत से ज्‍यादा लग्जरी गाड़‍ियों की नीलामी करने का फैसला किया है। शनिवार को पाकिस्‍तान की मीडिया में आई एक खबर के मुताबिक, नई सरकार के खर्च को कम करने के अभियान के तहत यह फैसला किया गया है। पीएम हाउस में मौजूद उन सभी आलीशान वाहनों की लिस्‍ट तैयार की गई है जिन्‍हें 17 सितंबर को होने वाली नीलामी के दौरान बेचा जाएगा। सरकार ने यह कदम खर्च को कम करने और नकदी संकट को दूर करने के मकसद से उठाने का फैसला किया है।

imran-khan-car-auction

बीएमडब्‍लूय भी होगी नीलाम

पाकिस्‍तान के अखबार डॉन के मुताबिक , इन आलीशान वाहनों के बेड़े में आठ बीएमडब्ल्यू शामिल हैं, जिनमें से तीन साल 2014 मॉडल की हैं, तीन 5,000 सीसी की एसयूवी और दो 2016 मॉडल वाली 3,000 सीसी की एसयूवी हैं। डॉन के मुताबिक इस लिस्‍ट में साल 2016 मॉडल की चार मर्सिडीज बेंज कारें भी हैं। इनमें से दो 4,000 सीसी की बुलेट-प्रूफ कारें हैं। इसके अलावा टोयोटा की 16 कारें हैं। इनमें से एक साल 2004 की लेक्सस कार, एक साल 2006 की लेक्सस एसयूवी और दो साल 2004 की लैंड क्रूजर हैं। आठ कारें साल 2003 से 2013 तक के मॉडल की हैं। इन सभी के अलावा नीलामी में साल 2015 मॉडल की चार बुलेट-प्रूफ लैंड क्रूजर गाड़‍ियां भी रखी जाएंगी। इसके अलावा 1800 सीसी की एक होंडा सिविक और तीन सुजुकी गाड़‍ियां भी लिस्‍ट में हैं और इसमें 1994 मॉडल की एक हिनो बस भी शामिल है।

सरकार के पास नकदी का संकट

नकदी की तंगी झेल रही सरकार के खर्च को कम करने के अपने वायदे पर कायम रहते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान, 18 अगस्त को पद संभालने के बाद से अपने सैन्य सचिव के तीन कमरे वाले घर में अपने दो नौकरों के साथ रह रहे हैं। उन्होंने घोषणा की थी कि वह विशाल प्रधानमंत्री आवास में नहीं रहेंगे जहां 524 स्टाफकर्मी और 80 वाहनों का बेड़ा है। हालांकि इमरान घर से ऑफिस तक जाने के लिए हेलीकॉप्‍टर का प्रयोग कर रहे हैं। इमरान खान के इस कदम से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। ये भी पढ़ें-1,28,000 रुपए रोज खर्च करके हेलीकॉप्‍टर से रोज ऑफिस पहुंचते हैं पाकिस्‍तान के नए पीएम इमरान खान!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+