हाफिज सईद ने कराची हमले के लिए नरेंद्र मोदी को ठहराया जिम्मेदार

रविवार देर रात हुआ हमला शायद कहीं न कहीं पाकिस्तान की भारत से बढ़ती दोस्ती का नतीजा कहा जा सकता है।वहीं पाकिस्तानी सेना की ओर से कहा गया है कि इस हमले में जो आतंकी मारे गए हैं उनके पास से जो हथियार मिले हैं, वह भारत में बने हुए हैं।
कराची एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद की ओर से किया गया ट्वीट इस बात को साबित करता है।
हाफिज सईद जो कि अक्सर पाकिस्तान सरकार को भारत से दोस्ती न करने को लेकर धमकाता रहता है, उसने कराची एयरपोर्ट पर हुए हमले के लिए भारत खासकर नरेंद्र मोदी सरकार को दोषी ठहराया है।
हाफिज सईद जो कि नवंबर 2008 में हुए मुंबई हमलों का मास्टर मांइड है, ने सोमवार को कहा कि कराची एयरपोर्ट पर जो कुछ भी हुआ है, उसकी वजह सिर्फ भारत में नरेंद्र मोदी और उनकी नई सिक्योरिटी टीम है।
उसने ट्वीट कर कहा है कि नवाज शरीफ को भारत से तोहफों का लेन देन बंद कर अब कुछ हिम्मत दिखानी चाहिए।इन हमलों के लिए पाक के तहरीक-ए-तालिबान संगठन ने जिम्मेदारी ली है। एक के बाद एक ट्वीट में हाफिज का भारत को धमकी भरा अंदाज जारी रहा।
हाफिज ने न सिर्फ अपने हैंडल से ट्वीट किए बल्कि उसके एक और संगठन जमात- उद-दावाह के हैंडल से भी ट्वीट की गई हैं।
हाफिज सईद ने नवाज शरीफ की भारत यात्रा से पहले शरीफ को धमकी देते हुए कहा था कि अगर वह भारत गए तो फिर कश्मीरियों को क्या जवाब देंगे।
अब जबकि उसने खुद ही ट्वीट कर भारत को कोसा है तो कहीं न कहीं यह साफ है कि यह हमला पिछले दिनों भारत-पाक के बीच आईं करीबियों का ही नतीजा है।












Click it and Unblock the Notifications