पगार मांगा तो मालकिन ने चारा काटने की मशीन से काट डाले 13 साल के लड़के के हाथ
13 साल के इरफान की मां जन्नत ने पुलिस को बताया कि 3000 हजार रुपए महीना पर उसका बेटा काम करता था, अपना यही पैसा उसने मालकिन से मांगा था।
लाहौर। अपने यहां काम करने वाले 13 साल के लड़के के हाथ उसकी मालकिन ने चारा काटने की मशीन में काट दिए। लड़के का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने मालकिन से अपने वेतन के तीन हजार रुपए मांगे थे, जिस पर वो आग-बबूला हो गई और चलती मशीन में लड़के के हाथ दे दिए। घटना पाकिस्तान के लाहौर की है।

13 साल के इरफान की मां जन्नत ने पुलिस को बताया कि लाहौर से करीब 50 किलोमीटर दूर शेखपुरा गांव में उनका बेटा शफकत बीबी के घर 3,000 रुपये महीना पर काम करता था। इस बार जब महीना पूरा हो जाने पर इरफान ने वेतन मांगा तो शफकत बीबी गुस्सा हो गई और इरफान को सबक सिखाने की बात कहते हुए उसके हाथ चारा काटने की मशीन में रख दिए।
इरफान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताई गई है। मामले के मीडिया में आने के बाद सरकार ने भी इस पर संजीदगी दिखाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना को लेकर पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications