सामने आया शरीफ का सच, कश्मीर को बताया 'गले की नस', भारत ने कहा 'लालच' छोड़े पाक
इस्लामाबाद। कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान ने अपनी राय जगजाहिर कर दी है। पाकिस्तान ने 5 फरवरी को कश्मीर एकजुटता दिवस के मौके पर साफ कर लिया ही उनके लिए कश्मीर गले ही नस के बराबर है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि कश्मीर उनके लिए ‘गले की नस' की तरह महत्वपूर्ण मुद्दा है। मुजफ्फराबाद में पाक अधिकृत कश्मीर विधानसभा के एक संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए पीएम शरीफ ने ये बयान देकर अपना नजरिया साफ कर दिया।

उन्होंने कहा कि उनका बचपन से ही कश्मीर के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव है और वह कश्मीर के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीर उनके लिए ‘गले की नस' जैसा अहमियत रखता है। शरीफ ने साफ कर दिया कि दक्षिण एशिया में शांति सिर्फ कश्मीर मुद्दे के हल से ही संभव है।
उन्होंने ये भी कहा कि कश्मीर के लोगों की इच्छा के खिलाफ कोई फैसला पाकिस्तान सरकार द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं रेडियो पाकिस्तान ने शरीफ के हवाले से जानकारी दी है कि वो वक्त अब दूर नहीं है जब संकट के बादल छट जाएंगे और कश्मीरी लोग आजादी का सूर्योदय देखेंगे।
वहीं पाक के इस रवैये पर भारत ने सख्त जवाब दिया है। पाकिस्तान के रुख की निंदा करते हुए कहा कि कश्मीर में उसकी 'आत्मघाती और क्षेत्रीय स्तर पर गलत तरीके से पांव पसारने' की कोशिश सर्वविदित है। पड़ोसी के लिए 'जो उसका है नहीं और न कभी हो सकता है पर लालच' बंद करने का यही सही समय है।












Click it and Unblock the Notifications