पाकिस्तान में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढ़ेर
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कराची शहर में सुरक्षा बलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। समाचार चैनल 'जियो न्यूज' ने बुधवार को पाकिस्तान रेंजर्स के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा कि रेंजर्स ने मंगलवार रात आतंकवादियों को मार गिराया। इनका संबंध एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से था। उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

पाक सेना ने जबावी कार्रवाई करते हुए दोनों आतंकियों को मार गिराया। घंटों तक ये मुढभेड़ जारी रही। आगे की जानकारी के लिए प्रतिक्षा करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications