पाकिस्तान: फिर गिरफ्तार हुआ आतंकी हाफिज सईद, सोमवार को मिली थी जमानत
लाहौर। पाकिस्तान में एक बार फिर से जमात-उद-दावा (जेयूडी) चीफ और मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हाफिज सईद को गिरफ्तार किया गया है। हाफिज को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह लाहौर से गुंजरावाला जा रहा था। सोमवार को उसे एंटी-टेररिज्म कोर्ट (एटीसी) की ओर से अग्रिम जमानत दी गई थी। लाहौर में कांउटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

दो दर्जन केस में बुक हुआ हाफिज
तीन जुलाई को जेयूडी के टॉप 13 लीडर्स को करीब दो दर्जन केसेज के तहत बुक किया गया था। इनमें अब्दुल रहमान मक्की भी शामिल है। जिन दो दर्जन केसेज के तहन एफआईआर दर्ज की गई वे सभी टेरर फाइनेंसिंग और मनी लॉन्ड्रिंग से जुडे़ हैं। हाफिज, लश्कर-ए-तैयबा का चीफ है और 26/11 का मास्टरमाइंड है। इस पूरे मामले में अभी और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। हाफिज के अलावा आमीर हमजा, हाफिज मसूद और मलिक जफर को 31 अगस्त तक के लिए जमानत दी गई है। इन तीनों को 50,000 रुपए का बॉन्ड भरने को भी कहा गया था। कि इन्हें मदरसे की जमीन के गैर-कानूनी प्रयोग से जुड़े केस में जमानत दी गई है।
सोमवार को कोर्ट में सुनवाई में दौरान आरोपियों के वकीलों की ओर से बताया गया कि जेयूडी किसी भी तरह से जमीन का गैर-कानूनी प्रयोग नहीं करा रहा था। इसके साथ ही वकील ने कोर्ट से अपील की कि इनकी जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया जाएगा। ये नोटिस हाफिज सईद और उसके साथ करीबियों की ओर से जारी किया गया है। नोटिस में सीटीडी की ओर से इनके खिलाफ दायर टेरर फाइनेंसिंग के आरोपों को चुनौती दी गई है। लाहौर हाइकोर्ट की तरफ से दो हफ्जे के अंदर जवाब दाखिल करने को कहा गया है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications