न्यूयॉर्क में आतंकवाद पर लगी पाक के पीएम नवाज शरीफ की क्लास
न्यूयॉर्क। अमेरिका के विदेश सचिव जॉन कैरी ने न्यूयॉर्क में जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की तो उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा करने के अलावा पाक पीएम की क्लास भी लगाई। कैरी ने यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली यानी उंगा से अलग जब पाक पीएम को फटकार लगाई तो अंतराष्ट्रीय मंच पर पाक की कमजोर स्थिति का अंदाजा लग गया।

नवाज को मिली कैरी से फटकार
कैरी ने पाक को आतंकवाद के मुद्दे पर लचर रवैये की वजह से फटकारा। कैरी ने नवाज को यह कहते हुए फटकारा कि पाक की सरजमीं से आतंकी संगठनों संचालन कर रहे हैं और शरीफ कुछ नहीं कर पा रहे हैं। कैरी ने शरीफ से पाक के अंदर आतंकियों के खिलाफ बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाने के लिए भी शरीफ को आदेश दिया।
मीडिया को भी नहीं नवाज पर भरोसा
अमेरिकी अधिकारियों की ओर से दिए गए बयान के मुताबिक शरीफ को दो टूक शब्दों में कह दिया गया है कि वह काउंटर-टेररिज्म के मोर्चे पर अमेरिका को अभी और एक्शन देखना है।
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक पाक की मीडिया भी शरीफ और उनकी क्षमताओं को लेकर काफी संवेदनशील है।
मीडिया मानता है कि हालातों के अनुरुप शरीफ अपना रवैया नहीं बदल पाते हैं और उनका क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर अमेरिका की ओर से काफी ज्यादा है।
किसके सामने पड़ी डांट
जिस समय पीएम नवाज ने न्यूयॉर्क में कैरी से मुलाकात की तो उनके साथ विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के अलावा विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी भी थे।












Click it and Unblock the Notifications