कुत्‍ते की वजह से रेहम और इमरान के बीच तलाक का सच

इस्लामाबाद। पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तानी नेता इमरान खान और रेहाम खान के बीच हुए तलाक की वजहों में अब एक कुत्‍ते का नाम भी जुड़ रहा है। ऐसी खबरें हैं कि एक कुत्‍ते की वजह से इमरान खान और रेहम के बीच तलाक हुआ है। ये फोटोग्राफ हमने ट्विटर से ली है।

dog-imran-khan-reham.jpeg

ब्रिटेन के डेली मिरर की एक खबर पर अगर यकीन करें तो रेहम बेडरूम में इमरान द्वारा कुत्तों को लाने से परेशान थी। उन्होंने इमरान को कई बार मना किया था लेकिन इमरान उनकी बात को अनसुना कर देते थे।

कहा तो यहां तक जा रहा है कि रेहम को इमरान के दोस्त भी पसंद नहीं थे। खबरें यह भी हैं रेहम इमरान के घर डांस क्‍लासेज शुरू करना चाहती थीं। साथ ही उन्‍होंने घर पर नौकरों की एंट्री भी बैन कर दी थी।

रेहम ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि यह खबरें झूठी हैं। रेहम के मुताबिक इन सभी खबरों को उनके तलाक से कोई लेना देना नहीं हैं। इस तरह की अफवाहें काफी दुर्भाग्‍यशाली हैं।

रेहम के मुताबिक घर में कभी भी किसी ने डांस क्‍लास नहीं ली। रेहम ने कहा है कि बिना किसी सुबूतों और तथ्‍यों के इन बातों को फैलाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+