तो 23 नवंबर को पाकिस्‍तान में होगा एक और तख्‍तापलट!

पाकिस्‍तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ जांच 23 नवंबर से शुरू होगी जांच। पाकिस्‍तान में राजनीतिक हलचलें तेज।

इस्‍लामाबाद। उरी आतंकी हमले और फिर सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद पाकिस्‍तान में हलचलें काफी तेज हो गई हैं। राजनीतिक उठा-पटक से लेकर सेना के अंदर भी काफी कुछ हो रहा है। पिछले दिनों पाकिस्‍तान के सुप्रीम कोर्ट की ओर से आए एक आदेश ने इन हलचलों को और तेज कर दिया है।

raheel-sharif-pakistan-coup.jpg

23 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं जनरल

लोग यह तक कहने में नहीं हिचक रहे हैं कि पाकिस्‍तान अब एक तख्‍तापलट या फिर ऐसे ही किसी बड़े घटनाक्रम की ओर बढ़ रहा है।

पाक सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ पनामा पेपर लीक्‍स में जांच का आदेश दिया है।

खास बात है कि यह जांच 23 नवंबर से शुरू होगी यानी वही दिन जब पाक सेना के प्रमुख जनरल राहील शरीफ रिटायर होंगे।

अब सारी नजरें पाक पर टिक गईं हैं। विशेषज्ञों की मानें तो पाक में एक तख्‍तापलट हो सकता है। विशेषज्ञ ये भी कहते हैं कि फिलहाल सेना के केंद्र की सत्‍ता हथियाने के कोई संकेत नहीं नजर आ रहे हैं।

भारत की सारी नजरें पाक पर

भारत भी पाक में हो रहे हर घटनाक्रम पर नजरें लगाए हुए है। सीमा पर आए दिन फायरिंग हो रही है और तनाव अपने उच्‍चतम स्‍तर पर है।

भारत की ओर से हुई सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद पाक सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ की काबिलियत पर भी सवाल उठने लगे हैं।

भारत का कहना है कि जनरल शरीफ बिना कुछ किए और खुद को साबित किए बिना अपने पद से नहीं जाएंगे।

सत्‍ता हिलाने की कोशिश में जनरल

जनरल शरीफ चाहेंगे कि वह कुछ ऐसा करके दिखाएं जिससे पाक सेना की ताकत सबको पता लगे। हो सकता है कि वह पीएम नवाज शरीफ को निशाना बनाते हुए कोई ऐसा कदम उठाए जिससे पाक में राजनीतिक अस्थिरता पैदा हो जाए।

सीमा पर तनाव और सुप्रीम कोर्ट ने आदेश के बाद हालातों को और दुविधाजनक बता दिया है। लोग कह रहे हैं सुप्रीम कोर्ट का आदेश सिर्फ पीएम शरीफ को सत्‍ता से बेदखल करने के लिए आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+