Indus Water Treaty: सिंधु जल संधि पर फिर शहबाज शरीफ ने खोला झूठ का पुलिंदा, गाजा से कर दी पाकिस्तान की तुलना
Indus Water Treaty: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने कई कठोर कदम उठाए हैं। इसमें पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता रद्द किया जाना भी शामिल है। तजाकिस्तान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने सिंधु जल समझौता पर झूठ फैलाने का काम किया है। उन्होंने आतंकियों को संरक्षण देने की अपनी नापाक हरकतों को छुपाते हुए भारत पर मनगढ़ंत आरोपों की बौछार की।
पाकिस्तान के पीएम ने अपनी आदत के मुताबिक भारत के बारे में दुष्प्रचार करते हुए कहा कि भारत ने एकतरफा फैसला लेते हुए सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया है। इसकी वजह से पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। इतना ही नहीं उन्होंने पाकिस्तान की तुलना गाजा से करते हुए कहा कि जैसे वहां खाना नहीं पहुंच पा रहा है, सिंधु समझौता रद्द होने की वजह से पाकिस्तान में पानी नहीं पहुंच रहा है।

Indus Water Treaty पर शहबाज शरीफ ने फैलाया झूठ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के बारे में दुष्प्रपचार फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने सिंधु समझौते का जिक्र करते हुए कहा, 'भारत ने सिंधु बेसिन के पानी के बंटवारे को नियंत्रित करने वाली सिंधु जल संधि को स्थगित करने का एकतरफा फैसला किया है। यह बेहद चिंताजनक और एकतरफा फैसला है। राजनीतिक लाभ लेने के लिए आम लोगों की जिंदगी खतरे में नहीं डाली जानी चाहिए। हम किसी भी सूरत में रेड लाइन क्रॉस नहीं करेंगे, लेकिन भारत को एकतरफा फैसला लेने की आजादी भी नहीं देंगे।'
यह भी पढ़ें: Indus Water Treaty: सिंधु जल समझौता रद्द होने से पाकिस्तान में हाहाकार, अब किसानों की भी टेंशन बढ़ी
पाकिस्तान के जल संकट की तुलना गाजा से की
शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के जल संकट की तुलना गाजा से करते हुए कहा, 'एक ही संकट काफी नहीं था, जो अब नई मुसीबत आ गई है। गाजा में हथियारों के जरिए जो जख्म दिए जा रहे हैं, उसे पूरी दुनिया देख रही है। वहां लोगों तक पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं पहुंच रहा है। भारत पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल करना चाहता है। पाकिस्तान का बड़ा हिस्सा पानी के लिए सिंधु जल संधि पर निर्भर है।' बता दें कि पाकिस्तान पहले से ही जल संकट से जूझ रहा है। सिंध प्रांत में पानी की वजह से गृहयुद्ध जैसे हालात बन गए हैं। पाकिस्तान में पानी संकट की वजह से किसानों में भी भारी आक्रोश है। कृषि-सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी भी नहीं मिल पा रहा है।
यह भी पढ़ें: 1991 वाला समझौता क्या है? जिसकी याद निशिकांत दुबे ने दिलाई तो कांग्रेस को लग गई मिर्ची












Click it and Unblock the Notifications