पाकिस्‍तान: इस्‍लामाबाद में भारतीय उच्‍चायोग की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में भारतीय उच्चायुक्‍त अजय बिसारिया की तरफ से प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार से अपील की गई है कि इस्‍लामाबाद स्थित भारतीय उच्‍चायोग के आसपास सुरक्षा बढ़ाई जाए। पाकिस्‍तान में लगातार भारतीय अधिकारियों को परेशान किया जा रहा है। इससे पहले जुलाई में एक घटना हुई थी जिसमें कराची में बंद पड़े भारतीय दूतावास के बाहर अतिक्रमण की कोशिशें की गई थीं। भारत की तरफ से पाकिस्‍तान की अथॉरिटीज के सामने इस मसले को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया था।

ajay-bisaria-pakistan

पाक ने बिसारिया के सामने दर्ज कराया विरोध

सोमवार को जब भारत ने जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 को खत्‍म करने का फैसला किया तो पाकिस्‍तान की तरफ से इसे गैरकानूनी बताया गया। पाकिस्‍तान विदेश विभाग की ओर से कहा गया कि भारत की इस कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर समन भेजकर उच्चायुक्‍त अजय बिसारिया को बुलाया गया। इस्‍लामाबाद में विदेश मंत्रालय की ओर से बिसारिया के सामने भारत के फैसले का कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। पाकिस्‍तान ने बिसारिया से कहा कि भारत ने जो फैसला लिया है वह पूरी तरह से गैर-कानूनी है। वहीं पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी यूएन के मुखिया एंटोनियो गुटारेशे को इस मामले में चिट्ठी लिखी है। उन्‍होंने यूएन से जम्‍मू कश्‍मीर के हालातों पर ध्‍यान देने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+