पाकिस्‍तान को चेतावनी, अगर आतंकियों पर नहीं किया नियंत्रण तो भारत देगा करारा जवाब

अमेरिकी सांसद जो क्राउले ने दी पाकिस्‍तान को चेतावनी अगर भारतीय सेना के सैनिक शहीद होते रहे या फिर उसके नागरिकों पर हमले बरकरार रहे तो फिर भारत अपना संयम खो देगा।

वॉशिंगटन। अमेरिका के एक सांसद ने पाकिस्‍तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अपनी सरजमीं पर सक्रिय कट्टरपंथी ताकतों पर कार्रवाई नहीं की तो फिर भारत अपना संयम खो देगा। सांसद के मुताबिक अगर भारतीय सैनिकों और नागरिकों पर हमले होते रहे तो वो चुप नहीं बैठेगा।

पाकिस्‍तान को चेतावनी, अगर आतंकियों पर नहीं किया नियंत्रण तो भारत देगा करारा जवाब

ट्रंप से की दबाव बनाने की अपील

हाउस डेमोक्रेटिक कॉकस के अध्यक्ष जो क्राउले ने कहा है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों के कारण पिछले कुछ माह से भारत-पाक सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। उन्होंने ट्रंप प्रशासन से देश पर ज्यादा दबाव बनाने की मांग की। एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि ट्रंप प्रशासन को पाकिस्तान पर भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव फैलाने वाले लश्कर-ए-तैयबा और बाकी आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बनाने के लिए और प्रयास करने की जरूरत है। क्राउले ने कहा कि मेरा मानना है कि यहां इस बात पर जोर है कि पाकिस्तान को अपने क्षेत्र के अंदर सक्रिय हिंसक और कट्टरपंथी संगठनों के सफाए के लिए और प्रयास किए जाने की जरूरत है। अगर भारत के नागरिकों और सैनिकों पर हमले होते रहे तो वह चुप नहीं बैठेगा।

अमेरिका निभा सकता है भूमिका

सांसद ने कहा कि इन मुद्दों को दोनों देशों को द्विपक्षीय तरीके से हल करना चाहिए क्राउले ने कहा कि लेकिन मेरा मानना है कि एक भूमिका है जो अमेरिका निभा सकता है और वह यह कि भारत और पाकिस्तान का मित्र होने के नाते अमेरिका क्षेत्र में शांति और समन्वय का मार्ग तलाशने के लिए मित्र देशों पर दबाव बना सकता है। क्राउले ने उम्मीद जताई कि ट्रंप प्रशासन अफगानिस्तान नीति पर भारत से जानकारी मांगेगा। माना जा रहा है कि उसे अंतिम रूप दिए जाने के लिए काम चल रहा है। क्राउले को उम्‍मीद है कि राष्ट्रपति और विदेश मंत्रालय भारत सरकार की राय को ध्यान में रखेगा।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+