16 दिसंबर: भारत का विजय दिवस और पाकिस्तान बंद
इस्लामाबाद। 16 दिसंबर की तारीख को पाकिस्तान अभी तक नहीं भुला पाया है। वर्ष 1971 की लड़ाई के दौरान इसी दिन पाक पर भारत को जीत हासिल हुई थी और आज तक 16 दिसंबर पाक के लिए एक चुनौती और एक कलंक की तरह बरकरार है। अब इसी तारीख को पाक में कुछ ऐसा हो सकता है कि एक बार फिर से पाक में लोकतंत्र के लिए यह तारीख एक चुनौती बन सकती है।

इमरान करेंगे पाक बंद
अब इसी दिन को इमरान खान ने पूरे पाकिस्तान को बंद या ठप करने के लिए चुना है। हो सकता है कि एक बार फिर से यह तारीख पाकिस्तान के लिए मुसीबत का सबब बन जाए।
पाक विपक्ष के नेता और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक इमरान खान ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को चेतावनी दी है कि वह अगर 2013 के आम चुनाव में हुई गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच नहीं कर पाए तो फिर 16 दिसंबर तक पूरे पाकिस्तान को बंद कर दिया जाएगा। इमरान ने सोमवार को यह चेतावनी जारी की है।
इमरान ने इस्लामाबाद में संसद के बाहर एक रैली में कहा कि जब तक सरकार पिछले साल के आम चुनाव में ‘बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ियों' की जांच की पहल नहीं करती है तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
गेंद नवाज के पाले में
खान के हवाले से एक दैनिक ने लिखा है, गेंद आपके पाले में है नवाज शरीफ। वार्ताएं करो, जांच करो और मुद्दे को सुलझाओ। 16 दिसंबर आने पर हम पाकिस्तान को ठप कर देंगे और उसके बाद मैं जो करूंगा आप उसे बर्दाश्त नहीं कर पाओगे। 109 दिन हो चुके हैं और हर रोज नया पाकिस्तान जाग रहा है। हम सब इसे देख सकते हैं।
आपको बता दें कि 14 अगस्त यानी पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस्लामाबाद में सरकार विरोधी प्रदर्शनों की शुरुआत हुई थी। अभी तक इन विरोध प्रदर्शनों का कोई भी नतीजा नहीं निकला है।












Click it and Unblock the Notifications