'गधा हमेशा गधा ही रहता है...' खुद के लिए ऐसा कह कर इमरान खान ने कराई जगहंसाई, वायरल हो गया वीडियो
'गधा हमेशा गधा ही रहता है...' खुद के लिए ऐसा कह कर इमरान खान ने कराई जगहंसाई, वायरल हो गया वीडियो
इस्लामाबाद,07 मई: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में बने हुए हैं। इमरान खान को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के कार्यालय से बाहर किए हुए कुछ हफ्ते हो चुके हैं और ऐसा लगता है कि वह पूरे दक्षिण एशियाई देशों के लिए मजाक का विषय बन गए हैं। प्रधानमंत्री की गद्दी जाने के बाद से इमरान खान फिलहाल पीएम शहबाज शरीफ और अमेरिका के खिलाफ अपनी बात रख रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान इमरान खान खुद के लिए कहा कि, ''एक गधा, गधा ही रहता है...''। इमरान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Recommended Video

पत्रकार ने शेयर किया इमरान खान का वीडियो
एक स्थानीय पत्रकार ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीआईटी) सुप्रीमो इमरान खान का एक वीडियो साझा किया और इसे कैप्शन दिया, 'गधा, गधा ही रहता है'। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के साझा किए गए वीडियो में क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान यूनाइटेड किंगडम में अपने जीवन का वर्णन करते हुए सुना जा सकता है।

'अंग्रेज नहीं बन सकता, गधा, गधा ही रहता है...'
वीडियो में इमरान खान कहते हैं, ''मैं ब्रिटिश समाज का हिस्सा था और वहां मेरा स्वागत भी किया गया था। हालांकि, मैंने कभी नहीं सोचा कि यह मेरा घर है क्योंकि मैं पहले एक पाकिस्तानी था। मैं अंग्रेज नहीं बन सकता। यदि आप गधे के शरीर पर अधिक निशाना बना देंगे तो वह जेबरा तो नहीं बन जाएगा...। गधा हमेशा गधा ही रहता है।" बता दें कि यह पूरा वीडियो आपको इमरान खान के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी मिल जाएगा।

वायरल हो गया इमरान खान का वीडियो
सोशल मीडिया पर इमरान खान का ये वीडियो जमकर वायरल हो गया है। इस वीडियो को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। यूजर इस वीडियो को शेयर कर बोल रहे हैं कि इमरान खान ने खुद ही सच्चाई कबूल कर ली है। वहीं कई लोगों ने तंज करते हुए लिखा है कि चाहे कुछ भी हो, बंदा दिल का सच्चा है।
इमरान खान का ये पॉडकास्ट इंटरव्यू पाकिस्तान के कंटेंट क्रिएटर जुनैद अकरम ने लिया था। वहीं अन्य कंटेंट क्रिएटर मुजम्मिल हसन और तल्हा भी पॉडकास्ट इंटरव्यू का हिस्सा थे।

इमरान खान की संपत्ति की होगी जांच
इमरान खान का वीडियो उस दिन वायरल हो रहा है, जब शहबाज शरीफ सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री की संपत्ति और आय की वैधता और मूल्य की जांच करने का फैसला किया था। सूत्रों के अनुसार, इमरान खान के अलावा संघीय सरकार उनके कम से कम चार कर्मचारियों के विवरण की भी जांच कर रही है, जो पीटीआई के पेरोल के तहत हैं, जिसमें ताहिर इकबाल, मुहम्मद नोमान अफजल, मुहम्मद अरशद और मोहम्मद रफीक शामिल हैं।

बढ़ सकती है इमरान खान की मुश्किलें
सूत्रों के मुताबिक इमरान खान के नेतृत्व में पीटीआई के चार कर्मचारियों के निजी खातों में भारी रकम आने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक से मांगा जा रहा है और सबूतों के आधार पर गिरफ्तारी भी की जाएगी। इसका उपयोग अपदस्थ नेता को साधन से परे संपत्ति, अघोषित आय और अज्ञात स्रोतों और खातों से बड़ी मात्रा में धन के अवैध प्रवाह पर बुक करने के लिए किया जा सकता है। अपदस्थ पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री वर्तमान में देशों से विदेशी फंडिंग के आरोपों की जांच के दायरे में हैं।
10 अप्रैल को 342 सदस्यों में से 174 सदस्यों की सहमति से इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर शहबाज शरीफ पाक के पीएम बने हैं।
Gadha gadha he rehta hai. pic.twitter.com/UguqVBr5h2
— Naila Inayat (@nailainayat) May 6, 2022
Without comment. pic.twitter.com/l0Jwpomqvp
— Hasan Zaidi (@hyzaidi) May 6, 2022












Click it and Unblock the Notifications