Pakistan: हमले के बाद पहली बार जनता के सामने आए इमरान खान,बोले- मुझे पता था अटैक होने वाला है
Pakistan: हमले के बाद पहली बार जनता के सामने आए इमरान खान,बोले- मुझे पहले चल गया था मुझ पर होने वाला है अटैक
Pakistan के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए हमले के बाद पहली बार वो जनता के सामने आए। इमरान खान के पैर पर गोली लगी थी। सफल ऑपरेशन के बाद वो खतरे से बाहर आए और पहली बार वो जनता के सामने आकर कई खुलासे किए हैं। इमरान खान ने उनपर हुए हमले को लेकर कहा कि उनके खिलाफ हुए हमले की साजिश के बारे में उन्हें एक दिन पहले ही पता चल गया था। उनके खिलाफ साजिश एक बंद कमरे में रची गई थी। उन्होंने जनता को उन चार लोगों के नाम भी बताए,जिनपर उन्हें इस साजिश में शामिल होने का शक है। उन्होंने कहा कि उनके पास एक वीडियो क्लिप है। इमरान खान ने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों को कहा कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो वो उस वीडियो को रिलीज कर दे।

अस्पताल से ही उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि बंद कमरे में बैठकर उन्हें मरवाने की साजिश रची गई। इमरान खान ने कहा कि मेरे ऊपर दो तरफ से गोलियां बरसाई गई। हमले के बाद जब वो गिरे तो उनके ऊपर से कई गोलियां निकली। अगर वो गोलियां उन्हें लग जाती, जो उनका बचना असंभव था। उन्होंने कहा कि हमले के बाद पकड़ा गया शख्स अकेले नहीं हैं, उसके साथ और भी लोग शामिल है। उन्होंने कहा कि तीन लोगों ने मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची, जिसमें राणा सन्नाउल्ला, शहबाज शरीफ, मेजर जनरल फैजल हैं। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शहबाज शरीफ ने पुलिस एनकाउंटरों में 900 लोगों की हत्याएं करवाई है।
हमले के बाद पहली बार इमरान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की , जिसमें उन्होंने कई बड़े खुलासे किए। इमरान खान ने कहा कि उन्होंने चुनाव में 9 से 8 सीटों पर जीत हासिल की, जो बताता है कि जनता उनके साथ है। उन्होंने कहा कि सिर्फ उनपर ही हमला नहीं हुआ, बल्कि उनकी पार्टी के डोनर को तंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग उनकी पार्टी पर इल्जाम लगा रहे हैं, वो ये बताए कि उनकी पार्टी के पास कहां से पैसा आ रहा है। इमरान खान ने परवेज मुशरफ पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि मुशरफ के पार इंग्लैंड में 4 आलीशान मकान है। वो मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए देश का पैसा बाहर लेकर गए । उनसे पूछा जाए कि उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई है। इमरान खान ने कहा कि उन्हें हराने की पूरी कोशिश की गई। चुनाव आयोग की मदद से उन्हें हराने का भरपूर प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने और उनकी पार्टी ने ईवीएम मशीन के जरिए वोटिंग का सुझाव दिया, लेकिन उनके सुझाव को दरकिनार कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications