'अब चंदा जुटाकर शहबाज शरीफ की सरकार गिराएंगे इमरान', विदेशी पाकिस्तानियों से मांगा समर्थन
इस्लामाबाद, 15 अप्रैल: इमरान खान के हाथ से पाकिस्तान की सत्ता जा चुकी है, लेकिन अभी तक उन्होंने हार नहीं मानी। कुर्सी जाने के दूसरे दिन ही उन्होंने पाकिस्तान के दूसरे 'स्वतंत्रता संग्राम' का ऐलान किया था। अब उन्होंने शहबाज शरीफ की सरकार गिराने के लिए नया प्लान बनाया है, जिसके तहत उन्होंने विदेशी पाकिस्तानियों से उसकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को चंदा देने की अपील की है, ताकि वो फिर से पीएम की कुर्सी पर बैठ सकें।

इमरान खान ने अपने इस अभियान को "हकीकी-आज़ादी" कहा है। उन्होंने कहा कि आज एक भ्रष्ट सरकार पाकिस्तान की 22 करोड़ आबादी पर राज कर रही है। पाकिस्तान के लोगों का ये अधिकार है कि वो ये तय करें कि उन पर कौन शासन करेगा, या तो पीटीआई या फिर भ्रष्ट शरीफ परिवार, जो पिछले तीन सालों से जेल में है। वो परिवार अभी भी भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने शहबाज शरीफ के साथ साजिश करने के लिए अमेरिका को भी लताड़ा। खान ने आरोप लगाया कि अमेरिका की मदद से एक भ्रष्ट सरकार ने पाकिस्तान को पछाड़ दिया है। इसी वजह से वो चाहते हैं कि चुनाव हों, जहां पाकिस्तान की आम जनता ये तक करे कि उनका भविष्य क्या होगा।
अपना रहे नए-नए हथकंडे
दरअसल इमरान खान ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में बहुमत खो दिया था। जिस वजह से वो नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। पहले उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं होने दी। उसके बाद राष्ट्रपति के जरिए नेशनल असेंबली को ही भंग करवा दिया। जब उन्हें सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा, तब उन्होंने छुट्टी वाले दिन कोर्ट के खुलने पर सवाल उठाए थे। फिर उनकी सरकार चली गई तो उन्होंने दावा कि रूस यात्रा की वजह से अमेरिका उनसे नाराज था। इसी वजह से उसने विपक्ष के जरिए उनकी सरकार गिरा दी।












Click it and Unblock the Notifications