भारत के हवाई हमले से घबराए पाकिस्तान ने बुलाई इमरजेंसी बैठक
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले और इसमें 40 जवानों की शहादत ने देशभर के हिलाकर रख दिया था। लोगों में गुस्सा था और सरकार के आगे बार बार बदले की मांग कर रहे थे। ऐसे में मंगलवार सुबह भारतीय एयरफोर्स की ओर से बदला लिए जाने का दावा किया जा रहा है। खबर है कि दे रात 3:30 बजे इंडियन एयरफोर्स के 12 मिराज 2000 फाइटर जेट्स विमानों ने पीओके और बालाकोट में घुसकर आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद के ठिकानों पर लगभग 1000 किलो बम गिराए है। इस हमले में कई ठिकाने पूरी तरह नष्ट हो गए। वहीं इस हमले को लेकर पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग आईएसपीआप के डीजी मेजर जनरल आसिफ गफूर की ओर से इसकी कुछ तस्वीरें जारी कर दी गई हैं।

ऐसे में रेडियो पाकिस्तान की ओर से जानकारी आ रही है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूजद कुरेशी ने इस्लामाबाद में आपात बैठक बुलाई है जहां सुरक्षा को लेकर चर्चा की जाएगी। बता दें कि लगभग पूरे 21 मिनट तक चली इस एयरस्ट्राइक में जेट्स के अलावा मिड एयर रिफ्यूलर बम, अर्ली वॉर्निंग जेट और ड्रोन्स भी इस कार्रवाई का हिस्सा रहे।
इस एयरस्ट्राइक के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा कैबिनेट कमिटी की बड़ी बैठक चल रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि मिराज जेट्स की ओर से लेजर गाइडेड बम पीओके स्थित कैंप्स पर गिराए गए हैं। इन जेट्स ने पुंछ से टेक ऑफ किया था। जेट्स के अलावा मिड एयर रिफ्यूलर बम, अर्ली वॉर्निंग जेट और ड्रोन्स भी इसका हिस्सा थे। आपको बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ कॉन्वॉय पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। भारत ने 12 दिनों के अंदर पाक के खिलाफ पाक के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है।
यह भी पढ़ें- एयर स्ट्राइक: पीओके में हमले के बाद बॉर्डर पर इंडियन एयरफोर्स पूरी तरह से हाई अलर्ट पर












Click it and Unblock the Notifications