'मैं आज हिंदुस्तान को दाद देता हूं...' भारत की तारीफ में क्या बोले इमरान खान ? जानिए

इस्लामाबाद, 20 मार्च: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को एक रैली में भारत की जमकर तारीफ की है। दरअसल, वह इस बात से हैरान हैं कि भारत कैसे एक ही समय में अमेरिका का भी सहयोगी है और रूस से तेल भी आयात कर रहा है। इमरान खान ने कहा है कि यह भारत के स्वतंत्र विदेश नीति का नतीजा है, जिसमें उसकी जनता का हित छिपा है। उन्होंने कहा है कि मैं इस तरह की नीति अपनाने के लिए भारत को सलाम करता हूं, क्योंकि वह रूस पर इतनी पाबंदियों के बावजूद वहां से बेधड़क तेल आयात कर रहा है। आप इस आर्टिकल के अंत में इमरान का पूरा बयान सुन सकते हैं।

इमरान खान ने बांधे भारत के तारीफों के पुल

इमरान खान ने बांधे भारत के तारीफों के पुल

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी संकट में है और ऐसे समय में उन्हें भारत की खूब याद आ रही है। इसी कड़ी में उन्होंने यूक्रेन संकट के दौरान भारत की विदेश नीति को लेकर हिंदुस्तान की तारीफों के खूब पुल बांधे हैं और अपने ही देश की नीति को नीचा दिखाने से भी परहेज नहीं किया है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ भारत, अमेरिका के साथ क्वाड गठबंधन में भी है और दूसरी तरफ अनेकों पाबंदियों के बावजूद रूस से तेल भी आयात कर रहा है। सबसे बड़ी बात ये है कि इमरान खान ने यह सच्चाई किसी बंद कमरे में नहीं, बल्कि खैबर पख्तूनख्वा इलाके के दरगई तहसील में एक रैली को संबोधित करते हुए बयां की है।

28 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर सकते हैं इमरान

28 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर सकते हैं इमरान

पाकिस्तानी जियो न्यूज के रिपोर्टर मुर्तजा अली शाह ने इमरान का वह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को कोट करते हुए लिखा है, 'मैं हमेशा स्वतंत्र विदेशी नीति अपनाने के लिए भारत को सलाम करता हूं, आज भारत एक साथ अमेरिका और रूस दोनों का सहयोगी है।' इमरान खान का यह बदला हुआ अंदाज इसलिए और मायने रखता है, क्योंकि इसी महीने की 28 तारीख को उनके खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। इमरान इसलिए भी टेंशन में हैं, क्योंकि उनकी अपनी ही पार्टी के सांसद भी उनके विरोध में मोर्चा खोल चुके हैं।

पाकिस्तानी फौज पर क्या होगा असर ?

पाकिस्तानी फौज पर क्या होगा असर ?

इस दौरान इमरान ने यूरोपीय संघ के खिलाफ भी खूब भड़ास निकाली है। खैबर पख्तूनख्वा के मलकंद डिस्ट्रिक्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि यूरोपीय संघ वाले जो बात पाकिस्तान से बेधड़क कह देते हैं, भारत से उन्हें कहने की हिम्मत नहीं पड़ती। जानकार भरी सभा में इमरान के इस कबूलनामे को लेकर हैरत में हैं, क्योंकि पाकिस्तान में भारत की तारीफ करना, वहां की सेना को भी नागवार गुजर सकता है। अब देखने वाली बात है कि इमरान खान अल्पमत में दिखने वाली अपनी सरकार को बचा पाते हैं या नहीं।

'मैं आज हिंदुस्तान को दाद देता हूं'

इस वीडियो में इमरान खान कहते हुए सुने जा सकते हैं, "साथ वाला हमारा मुल्क है हिंदुस्तान.....मैं आज हिंदुस्तान को दाद देता हूं, कि उन्होंने हमेशा स्वतंत्र विदेश नीति रखी। आज हिंदुस्तान उनके (अमेरिका) साथ मिला हुआ है, उनका एलायंस है...क्वाड के अंदर अमेरिका से एलायंस की हुई है....और अपने आपको वो कहता है मैं न्यूट्रल हूं। रूस से तेल मंगवा रहा है....जबकि, पाबंदियां लगी हुई हैं। क्योंकि, हिंदुस्तान की पॉलिसी अपने लोगों की....."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+