हल्‍की पिटाई वाले प्रस्‍ताव पर पाक में महिलाओं का गुस्‍सा भड़का

इस्लामाबाद। पिछले दिनों पाकिस्‍तान में इस्‍लामिक काउंसिल की ओर से एक प्रस्‍ताव पेश किया गया था। इस प्रस्‍ताव में कहा गया था कि पति अपनी पत्नी की पिटाई कर सकते हैं अगर वे उनकी बात न मानें तो। लेकिन पाक में महिलाओं ने अब इस नए प्रस्‍ताव के बारे में आवाज उठानी शुरू कर दी है।

How women in Pakistan have reacted on light beating by Husbands

पाक में इस प्रसताव के विरोध में महिलाओं ने #TryBeatingMeLightly कैंपेन छेड़ दिया है। इस हैशटैग के साथ महिलाओं ने साफ जाहिर कर दिया है कि अगर उनके खिलाफ हाथ उठाने की जुर्रत भी की गई तो फिर इसका अंजाम अच्‍छा नहीं होगा।

कोई ब्‍लॉगर तो कोई फैशन डिजाइनर

पाक के फोटोग्राफर फहाद राजपर ने 12 ऐसी महिलाओं की फोटो जारी की है जिन्‍होंने इस नए प्रस्‍ताव के बारे में अपनी आवाज उठाई है। इन महिलाओं में कोई ब्‍लॉगर है तो कोई फैशन डिजाइनर।

पाक में ब्‍लॉगर सादिया अजहर राब्या अहमद ने लिखा है कि हमारा चैलेंज है कि पुरुष महिलाओं को इंटेलीजेंस से पीछे छोड़ें। उन्‍होंने कहा कि महिलाएं सूरज की तरह होती हैं। अगर उन्‍हें हाथ लगाने की कोशिश भी की गई तो वे उन्‍हें जलाकर रख देंगे।

अगर हुई पिटाई तो आएगी तबाही

वहीं राइटर राइटर अदीका लालवानी के मुताबिक अगर उन्‍हें पीटने की कोशिश भी की गई तो वह तबाही बन जाएंगी। इसी तरह पाक में प्रॉडक्‍ट डिजाइनर और डिजिटल मार्केटिंग में मशहूर प्रियंका पाहुजा के मुताबिक ऐसी हरकतों पर वह अपनी कार से पुरुषों को रौंद देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+