सिर्फ दो घंटों में पीएम मोदी ने पाकिस्तान को बनाया अपना फैन!
लाहौर। वर्ष 2014 में जब भारत में चुनाव प्रचार जोरों पर था और हर किसी को मालूम था कि देश की बागडोर उस समय गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी के हाथ में जाने वाली है तो पाकिस्तान में एक अजीब सी बेचैनी थी।
मीडिया से लेकर आम नागरिक भी समझ नहीं पा रहे थे कि अगर सीएम मोदी, पीएम मोदी बन गए तो फिर पाक और भारत के बीच रिश्ते कैसे होंगे। शुक्रवार को पीएम मोदी जब लाहौर पहुंचे तो मीडिया से लेकर आम नागरिकों के भी सुर बदल गए।
जिस पाक में पीएम मोदी को लेकर बेचैनी थी उसी पाक में 'पीएम मोदी जिंदाबाद' हुआ। पीएम मोदी शुक्रवार को काबुल से लाहौर पहुंचे और फिर यहां से जट्टी उमरा स्थित पीएम नवाज शरीफ के पुश्तैनी घर रायविंड पैलेस पहुंचे।
एयरपोर्ट से लेकर घर तक की तस्वीरों ने हर किसी का दिल जीत लिया। सिर्फ इतना ही नहीं अमेरिका भी इस दौरे को अब तक का सबसे बड़ा सरप्राइज करार दे रहा है।
आप भी तस्वीरों में देखिए उस मुलाकात की कुछ तस्वीरें जिसने पाक की मीडिया और अफसरों को पीएम मोदी की तारीफ करने पर मजबूर कर दिया।

सद्भावना का इजहार
पाकिस्तान सरकार ने कहा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अचानक लाहौर दौरे को सद्भावना का इजहार करार दिया है।

नवाज की नवासी को दिया आर्शीवाद
लाहौर से 40 किलोमीटर दूर शरीफ के पुश्तैनी घर में 90 मिनट तक ठहरने के दौरान दुल्हन को आशीर्वाद देने के बाद मोदी बाद में नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

शांति वार्ता बढ़ेगी आगे
एजाज चौधरी ने बताया कि दोनों नेता शांति प्रक्रिया व द्विपक्षीय संपर्को को आगे ले जाने को सहमत हैं। दोनों देशों के लोगों के हित में वार्ता को जारी रखा जाएगा।

अमेरिका ने कहा सबसे बड़ा सरप्राइज
वॉल स्ट्रीट जनरल ने लिखा है कि पीएम मोदी की संक्षिप्त लाहौर यात्रा अब तक के सबसे बड़े सरप्राइज की तरह है। वॉल स्ट्रीट जनरल के मुताबिक यह यात्रा दोनों देशों के लिए काफी अहम साबित होने वाली है।

क्या कहा बिलावल भुट्टो ने
वहीं बिलावल भुट्टो जरदारी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया कि लगातार वार्ता से ही दोनों देशों के बीच मौजूद विवादित मुद्दों का समाधान हो सकता है।

बहुत बदल गए हैं पीएम मोदी
पाक के न्यूज पेपर द डॉन ने लिखा है कि वर्ष 2011 में जहां पीएम मोदी सीएम रहते हुए पाक को धमकी देते थे अब वह नवाज शरीफ से हाथ मिला रहे हैं, वाकई वह काफी बदल गए हैं।

साहसी कदम
पाक मीडिया ने पीएम मोदी की इस लाहौर यात्रा को एक साहसिक कदम करार दिया है।

शांति की दिशा में कदम
डॉन के मुताबिक पीएम मोदी का यह कदम दोनों देशों को एक बदलाव की ओर ले जाने वाला साबित होगा। उम्मीद है कि सन 47 से दोनों मुल्कों के बीच जो खून बहाया है वह अब नहीं बहेगा।

क्या सोचते हैं पाक के विशेषज्ञ
इस्लामाबाद स्थित रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज सेंटर के प्रमुख इम्तियाज गुल कहते हैं कि पीएम मोदी का नया कदम वाकई स्वागत के योग्य है। यह दिखाता है कि एक छोटा कदम कितना बड़ा परिवर्तन ला सकता है।

नवाज ने की खूब आवभगत
वहीं पीएम मोदी भी पीएम नवाज शरीफ की ओर से हुए स्वागत से काफी अभिभूत नजर आए। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

पाक के लोग भी खुश
वहीं दूसरी ओर पाक के नागरिक भी भारतीय पीएम के इस तरह से लाहौर पहुंचने पर काफी खुश हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लोगों ने ट्वीट कर पीएम मोदी के इस संक्षिप्त दौरे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

क्या बोले इमरान खान
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि उन्होंने भी भारत की अपनी हालिया यात्रा के दौरान मोदी को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया था।












Click it and Unblock the Notifications