श्रीनगर में अशांति के लिए लश्‍कर और हिजबुल ने मिलाया हाथ

श्रीनगर। जिस बात पर पिछले कई दिनों से आशंका थी अब वह सच होती नजर आ रही है। कश्‍मीर में पिछले 48 घंटों के दौरान 23 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक अशांति का माहौल है। इस बात पर यकीन होने लगा है कि इस पूरे 'ड्रामे' का प्‍लॉट और किसी ने नहीं बल्कि लश्‍कर-ए-तैयबा के चीफ और 26/11 के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद ने ही तैयार किया है।

srinagar-unrest-hafiz-saeed

पीओके में मौजूद आतंकियों की टीम

हिजबुल मुजाहिद्दीन के जम्‍मू कश्‍मीर कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद पीओके में एक प्रार्थना सभा आयोजित हुई। मुजफ्फराबाद में हुई इस प्रार्थना सभा में हाफिज सईद के अलावा हिजबुल का चीफ सैय्यद सलाउद्दीन भी मौजूद था।

दोनों की मौजूदगी इसलिए और भी दिलचस्‍प लगने लगती है क्‍योंकि दोनों ही संगठन अभी तक एक दूसरे को फूटी आंख नहीं भाते हैं।

एक ही स्‍टेज पर हाफिज सर्दइ और सलाउद्दीन

हाफिज सईद और सैय्यद सलाउद्दीन दोनों ही एक स्‍टेज पर मौजूद थे और दोनों ने एक-एक करके सभा को संबोधित किया। हाफिज सईद के साथ जमात-उद-दावा (जेयूडी) के कुछ और सदस्‍य भी थे। शनिवार को जेयूडी के सदस्‍यों ने लगातार हिजबुल के कमांडर सैय्यद सलाउद्दीन के साथ मुलाकात की थी।

हाफिज सईद ने तैयार की योजना

सूत्रों के मुताबिक यह हाफिज सईद का आइडिया था कि कश्‍मीर घाटी में लोगों को भड़काने के लिए सोशल मीडिया का तेजी से प्रयोग हो और माहौल खराब किया जाए।

पाकिस्‍तान में जेयूडी ने सोशल मीडिया के प्रयोग में माहिर लोगों की एक टीम तैयार कर डाली है। इस टीम के लोगों के साथ हाफिज सईद पिछले कई वर्षों से काम कर रहा है। जेयूडी और हिजबुल दोनों ही कश्‍मीर के अलगाववादी संगठनों को फायदा पहुंचाने के लिए साथ आ गए हैं।

वानी की मौत के बाद सक्रिय हाफिज सईद

हिजबुल की तुलना में जेयूडी कश्‍मीर में कमजोर है और ऐसे में हाफिज सईद सोशल मीडिया के जरिए घाटी में विरोध प्रदर्शनों की एक पूरी झड़ी तैयार करके रखी है। वानी की मौत के बाद से भारत-विरोधी भावनाओं को भड़काया गया।

हाफिज सईद वानी की मौत के बाद ही मुजफ्फराबाद पहुंच गया था। उसके साथ एक टीम भी मौजूद थी। ट्विटर पर हैशटैग तैयार किए गए और कुछ मिनटों बाद ही डिस्‍प्‍ले पिक्‍चर को चेंज किया जाता गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+