आखिरकार पाक ने भी माना, आतंक फैला रहा है हाफिज सईद

पाक के गृह मंत्रालय ने न्यायिक समीक्षा बोर्ड से कहा कि सईद अपने चार साथियों के साथ जिहाद के नाम पर आतंकवाद फैलाने की वजह से नजरबंद किया गया है।

लाहौर। मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद के खिलाफ भारत और दूसरे देशों के आंतक के तमाम सबूतों को दरकिनार करते रहे पाकिस्तान ने आखिर इस बात को कहा है कि सईद जिहाद का नाम लेकर आंतक फैला रहा है। पाक सरकार ने ये माना है कि हाफिज सईद आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है और इसीलिए वह नजरबंद है।

pakistan, hafiz saeed, terrorism, lashkar e taiba, jamat ud dawa, हाफिज सईद, पाकिस्तान, लश्‍कर ए तैयबा

सईद ने शनिवार को न्यायिक समीक्षा बोर्ड के सामने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने कश्मीरियों की आवाज बुलंद करने से रोकने के लिए उसे नजरबंद किया है। वहीं पाक के गृह मंत्रालय ने इसे गलत बताते हुए बोर्ड से कहा कि सईद अपने चार साथियों के साथ जिहाद के नाम पर आतंकवाद फैलाने की वजह से नजरबंद है।

तीन जजों का बोर्ड कर रहा सुनवाई
पाक सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति एजाज अफजल खान समेत तीन जजों की की मौजूदगी वाले बोर्ड ने मंत्रालय को निर्देश दिया कि वह सईद और उसके चार साथियों - जफर इकबाल, अब्दुल रहमान आबिद, अब्दुल्ला उबैद और काजी कासिफ नियाज को नजरबंद किए जाने को लेकर 15 को होने वाली अगली सुनवाई पर पूरा रिकॉर्ड सौंपे।

सईद ने अपनी नजरबंदी को गलत बताते हुए बोर्ड के सामने कहा कि सरकार ने उस पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं और सच्चाई ये है कि कश्मीर की आजादी के लिए आवाज बुलंद करने और कश्मीर मुद्दे पर सरकार की आलोचना करने की वजह से उसे निशाना बनाया गया है। हाफिज सईद को 30 जनवरी से पाक सरकार ने नजरबंद किया हुआ है। सईद ने नजरबंदी के खिला अर्जी दी है जिस पर सुनवाई चल रही है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+