JP Nadda Family: 45 दिन की कैद, बंगाली पूर्व MP की बेटी से शादी, कौन हैं पत्नी और दो बेटे की राजस्थानी बहुएं?

JP Nadda Wife: दिल्ली में सोमवार यानी 20 जुलाई 2026 को NEET-UG पेपर लीक मामले में CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रोटेस्ट में बड़ा मोड़ आया। सीजेपी ने अपने समर्थकों के साथ जंतर-मंतर से संसद तक पैदल मार्च किया। इसमें छात्र की आवाज को बुंलद करने राजनीति, सिनेमा हस्तियां भी नजर आईं। समाजवादी पार्टी के सांसद का हुजूम जुटा। एक तरफ, अभिनेत्री शबाना आजमी, अभिनेता प्रकाश राज भी ससंद कूच करते नजर आए।

दूसरी तरफ, कॉकरोच जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल की भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा है। इस बीच, नड्डा पूरी तरह सुर्खिंयों में छा गए। करीब 9 करोड़ रुपये की संपत्ति वाले नड्डा, मोदी सरकार के लिए कितने मजबूत स्तंभ हैं और उनके परिवार में कौन-कौन है? आइए विस्तार से जानते हैं...

who-is-jp-nadda-wife-dr-mallika-nadda

JP Nadda Bihar Connection: बिहार का लाल, हिमाचल का गौरव

जेपी नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 को बिहार के पटना में ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनके पिता डॉ. नारायण लाल नड्डा पटना यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति रह चुके थे। वहीं, मां कृष्णा नड्डा हाउस वाइफ थीं। जेपी नड्डा की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल पटना से हुई। इसके बाद, पटना कॉलेज से बीए किया और हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला से LLB पूरी की।

तैराकी में चैंपियन, 45 दिन की कैद, मोदी सरकार में बने खासमखास

who-is-jp-nadda-wife-dr-mallika-nadda

बचपन में वे तैराक थे और दिल्ली में अखिल भारतीय जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व किया। 1975 में आपातकाल के दौरान जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन से जुड़े। पटना यूनिवर्सिटी में ABVP से सक्रिय हुए और 1977 में छात्र संघ के सचिव चुने गए।

साल 1987 में केंद्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सरकार थी और राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे। उस वक्त कांग्रेस विरोधी अभियान के लिए जेपी नड्डा को 45 दिन कैद में बिताने पड़े थे। 1989 में BJP युवा मोर्चा के चुनाव प्रभारी बने। 1991 में मात्र 31 साल की उम्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

JP Nadda Political Journey: तीन बार के विधायक, 2020 से BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष

who-is-jp-nadda-wife-dr-mallika-nadda

हिमाचल प्रदेश से तीन बार (1993-98, 1998-2003, 2007-2012) विधायक चुने गए। स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, वन, पर्यावरण जैसे विभागों में मंत्री रहे। 2014-19 तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे और 2020 से BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। नड्डा का सफर छात्र राजनीति से राष्ट्रीय स्तर तक का है। वे मोदी सरकार के विश्वसनीय सहयोगी माने जाते हैं।

JP Nadda Marriage: पूर्व सांसद की बेटी से शादी, पत्नी बनीं बनर्जी से नड्डा

who-is-jp-nadda-wife-dr-mallika-nadda

साल 11 दिसंबर 1991 को जेपी नड्डा की शादी मध्य प्रदेश के जबलपुर जन्मी डॉ. मल्लिका बनर्जी से हुई। मल्लिका, पूर्व लोकसभा सांसद (जबलपुर) और भाजपा नेता रही जयश्री बनर्जी की बेटी हैं। इनके पिता भी RSS से जुड़े रहे। शादी के बाद डॉ. मल्लिका ने नड्डा उपनाम अपना लिया। डॉ. मल्लिका नड्डा एक शिक्षाविद्, इतिहासकार और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

who-is-jp-nadda-wife-dr-mallika-nadda

खास बात यह है कि जेपी नड्डा की तरह मल्लिका का भी हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से गहरा नाता है। वजह है- मल्लिका इस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में लंबे वक्त तक काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, ABVP की सक्रिय सदस्य रहीं और 1988 से 1999 तक ABVP की राष्ट्रीय महासचिव भी रहीं।

2002 में डॉ. मल्लिका ने हिमाचल प्रदेश चैप्टर ऑफ स्पेशल ओलंपिक्स भारत की स्थापना की। स्पेशल ओलंपिक्स भारत की चेयरपर्सन हैं और एशिया-पैसिफिक एडवाइजरी काउंसिल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। चेतना संस्थान (Chetna Sansthan) चलाती हैं, जो बिलासपुर (हिमाचल) में विकलांगों, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवा विकास पर काम करता है। डॉ. मल्लिका को डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि समेत कई सम्मान मिल चुके हैं।

JP Nadda Kids: कौन हैं दोनों बेटे और बहुएं?

who-is-jp-nadda-wife-dr-mallika-nadda

आपको बता दें कि जेपी नड्डा और डॉ. मल्लिका के दो बेटे हैं। दोनों की शादी राजस्थान में हुई है। बड़ी बहू बिजनेसमैन की बेटी है, तो दूसरी बड़े होटल कारोबारी की बेटी है। आइए विस्तार से जानते हैं...

JP Nadda Bahu: कौन हैं बड़े बेटे Girish Nadda की पत्नी?

who-is-jp-nadda-wife-dr-mallika-nadda

एमबीए की पढ़ाई पूरी कर चुके बड़े बेटे गिरीश नड्डा एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। फरवरी 2020 में राजस्थान के हनुमानगढ़ के बिजनेसमैन अजय ज्याणी की बेटी प्राची से शादी की। बताया जा रहा है कि प्राची उनकी बचपन की साथी हैं। लेकिन वन इंडिया इस तथ्य पर दावा नहीं करता है। इनकी शादी में बड़े-बड़े राजनीतिक दिग्गज मौजूद रहे। 15 दिनों तक तीन राज्यों में 12 भव्य समारोह हुए, इसमें 25,000 से अधिक अतिथि शामिल हुए।

JP Nadda Bahu: कौन हैं छोटे बेटे Harish Nadda की पत्नी?

लंदन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने वाले छोटे बेटे हरीश नड्डा दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। 25 जनवरी 2023 को जयपुर के बड़े होटल कारोबारी रमाकांत शर्मा की बेटी रिद्धि शर्मा से शादी हुई। यह शादी भी राजस्थान में आयोजित हुई। रिसेप्शन दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। इसमें, पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

JP Nadda Net Worth: जेपी नड्डा की संपत्ति कितनी?

आपको बता दें कि, चुनावी हलफनामे ADR के मुताबिक, जेपी नड्डा की संपत्ति करीब 9 करोड़ रुपये बताई गई है। देनदारियां शून्य हैं। एक मोटर वाहन इनोवा (HP-24D-0021) और सोने के आभूषण 30 ग्राम दिखाए गए हैं। इनकी पत्नी के पास स्त्री धन गोल्ड 500 ग्राम और 8 लाख रुपये से अधिक की कीमत की टोयोटा फॉर्च्यूनर, सेकंड हैंड मॉडल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+