हाफिज सईद ने लगाया भारत पर पानी के जरिए आतंकवाद फैलाने का आरोप

लाहौर। भारत को 26/11 जैसा दर्द देने वाले और देश में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की कई साजिशों में शामिल लश्‍कर-ए-तैयबा के प्रमुख ह‍ाफिज सईद ने भारत पर पाकिस्‍तान में पानी के जरिए आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया है।

hafiz-saeed-blames-india-for-flood

सईद ने आरोप लगाया है कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जल आतंकवाद छेड़ रखा है।

सईद की मानें तो भारत ने अवैध बांध बनाकर और पाकिस्तानी नदियों के पानी की दिशा मोड़ दी है। यह पाकिस्तान पर युद्ध थोपने जैसा है और सरकार को इसका जवाब देने के लिए राष्ट्र को तैयार करना चाहिए।

इतना ही नहीं आतंकी सरगना ने मोदी को भी कश्मीरियों की मदद कर पाने में नाकाम बताया है।

हालांकि पाकिस्‍तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस चिट्ठी का जवाब भेजा है, जिसमें उन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर में बाढ़ प्रभावितों की मदद की पेशकश की थी। नवाज शरीफ ने मोदी के प्रस्ताव पर शुक्रिया कहा है।

साथ ही नवाज शरीफ ने कहा है कि क्षेत्र में शांति और विकास के एजेंडे में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भी सहयोग को शामिल करना चाहिए। बता दें कि जम्‍मू-कश्‍मीर की तरहपाक अधिकृत कश्‍मीर में भी बाढ़ से तबाही आई है। वहां भी हजारों घरों में पानी घुस गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+