आतंकी हाफिद सईद ने पाक को दी धमकी, कहा कश्मीर पर गुप्त समझौता मंजूर नहीं

hafiz saeed
लाहौर। जमात-उद-दावा का प्रमुख आतंकी हाफिज मोहम्मद सईद ने कश्मीर मासले को लेकर पाकिस्तान को धमकी दी है कि वो कश्मीर मामले पर भारत के साथ कोई 'गुप्त समझौता' बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड हाफिद सईद पहले भी कश्मीर को लेकर कई बार चेतावनी दे चुका है, लेकिन इसबार उसने खुली चुनौती पाकिस्तान सरकार को दी है।

सईद ने कहा है कि वो किसी भी कीमत पर भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मसले पर कोई भी गुप्त समझौता बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनसे कहा कि कश्मीरी लोगों को भारत के रहमो-करम पर नहीं छोड़ सकते। कश्मीरियों ने अपनी जानें कश्मीर के बंटवारे के लिए कुर्बान नहीं की थीं।

सईद ने कहा कि कश्मीर पर कश्मीरियों का हक है। ऐसे में उन्हें साथ लिए बिना न तो कोई समझौता उन्हें मंजूर होगा और न पाकिस्तान की जनता को। आतंकवादी ने कहा कि हम सरकार को कश्मीर मामले पर भारत के साथ गुप्त समझौता करने की इजाजत नहीं देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+