Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

France violence: क्या अभी घूमने के लिए फ्रांस जाना सुरक्षित रहेगा, कौन-कौन शहर जल रहे हैं? जानिए

France Violence Tourism: 17 साल के एक मुस्लिम लड़के की गोली मारकर की गई हत्या के बाद फ्रांस जल रहा है और फ्रांस के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन किए जा रहे हैं। फ्रांस की ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को गोली मारकर 17 साल के लड़के की हत्या कर दी थी, जिसके बाद से ही राजधानी पेरिस समेत कई फ्रांसीसी शहर सुलग रहे हैं।

वहीं, फ्रांस में इस वक्त पर्यटन का मौसम चल रहा है और दुनियाभर के लोगों ने गर्मी के दिनों में फ्रांस जाने का प्रोग्राम बनाया हुआ है। चूंकी, इस तरह की यात्राओं को लेकर प्लान कई महीने पहले बनते हैं और ये हिंसा अचानक शुरू हुई है, इसलिए कई यात्रियों के मन में फ्रांस जाने को लेकर असुरक्षा की भावना आ रही है। कई लोग सोच रहे हैं, कि इन हालातों में उन्हें फ्रांस जाना चाहिए या नहीं, तो हम आपको फ्रांस की ताजा हालात और क्या आपको फ्रांस जाना चाहिए या नहीं, इसके बारे में कुछ जरूरी जानकारियां दे रहे हैं। जिसे ध्यान से पढ़ने के बाद अब अपनी यात्रा को लेकर अपने हिसाब से प्लान बना सकते हैं।

france tourims

फ्रांस में कई जगहों पर कर्फ्यू

अराजकता, विनाश और टकराव के बीच फ्रांस की राजधानी पेरिस और उसके आसपास के कुछ शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। रात 9 बजे के बाद राष्ट्रव्यापी बंद के आदेश के कारण बस और ट्राम सेवाओं को रोक दिया जा रहा है, लिहाजा यात्रा में व्यवधान का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, फ्रांसीसी पुलिस हिंसा को रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी कर कामयाबी नहीं मिल पाई है।

फ्रांस में अभी पीक ट्रेवल सीजन चल रहा है, लिहाजा कई तरह के कार्यक्रमों के आयोजन इन महीनों में किए जाते हैं। वहीं, दो हफ्तों के बाद विश्व प्रसिद्ध फ्रांस साइकिल रेस का भी आयोजन होना है, जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं, मगर दंगे की वजह से तैयारियों पर असर पड़ा है।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव 27 जून की रात को पेरिस के उपनगर नैनटेरे में शुरू हुआ था, जहां नाहिल मेरज़ौक को गोली मार दी गई थी, और उसके बाद ये हिंसा राजधानी पेरिस के साथ साथ अन्य कई शहरों में फैल गया है।

29 जून की रात 800 और आज तक करीब 1300 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन, हिंसा और बढ़ती ही जा रही है। हमलावरों की भीड़ शॉपिंग कॉम्पलैक्स और बसों को निशाना बना रही है। सामान लूटे जा रहे हैं और मॉल्स फूंके जा रहे हैं। उथल-पुथल के दौरान इमारतों, वाहनों को आग लगा दी गई है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन इस चिंता के बीच संकट वार्ता कर रहे हैं, कि देश में 2005 में हिंसा की पुनरावृत्ति हो सकती है जिसके कारण आपातकाल की स्थिति पैदा हो सकती है। आशंका है, कि अगर स्थिति में सुधार नहीं होती है, तो देश में आपातकाल लगाया जा सकता है।

कौन कौन से शहर हैं प्रभावित

राजधानी पेरिस के साथ साथ पेरिस से सटे उपनगर नैनटेरे में सबसे ज्यादा हिंसा और आगजनी हो रही है। राजधानी पेरिस के आसपास के क्षेत्रों के अलावा बेज़ोन्स, गेनेविलियर्स, गार्गेस-लेस-गोनेसे, असनीरेस-सुर-सीन, मॉन्ट्रियल, न्यूली-सुर-मार्ने, क्लैमार्ट और मीडॉन जैसे शहरों में भी काफी हिंसा और उपद्रव की जा रही है।

इसके अलावा, ट्रैप्स, पादरी, गुयानकोर्ट और विग्नेक्स-सुर-सीन जैसे शहर भी प्रभावित हुए हैं। ये सभी "पेरिफिक" रिंग रोड के आसपास हैं, जो केंद्रीय पेरिस "एरोनडिसेमेंट" को चारों तरफ से घेरता है, जहां अधिकांश मुख्य पर्यटक आकर्षण और पर्यटकों के ठहरने के लिए होटल्स स्थित हैं। फ्रांस में अन्य जगहों पर, जैसे दक्षिण में प्रमुख पर्यटन शहरों मार्सिले और बोर्डो के साथ-साथ उत्तरी शहरों लिले और रूबैक्स में भी एलीट रेड पुलिस तैनात की गई है। मार्सिले में उपद्रवियों ने फ्रांस की सबसे बड़ी लाइब्रेरी को जलाकर राख कर दिया, जिसमें लाखों किताब जल गये हैं।

पेरिस समेत ज्यादातर पड़ोसी शहरों में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा है, जिसे 3 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

ट्रांसपोर्ट पर कितना पड़ रहा असर?

फ्रांस में परिवहन नेटवर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को फ्रांस में देशभर में सभी बस और ट्राम सेवाओं को रात 9 बजे तक बंद करने का आदेश दे दिया गया है।

फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय ने रात 9 बजे के बाद सभी तरह के परिवहन सेवाओं पर रोक लगा दी है, क्योंकि बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया जा रहा है और बसों में आग लगाई जा रही है। बुरी तरह प्रभावित शहरों में से एक, क्लैमार्ट शहर में एक ट्राम में आग लगा दी गई। पेरिस के उपनगर ऑबर्विलियर्स में कई बसों को आग लगा दी गई। शुक्रवार को पेरिस में कुछ बस सेवाएँ बाधित हुईं, लेकिन मेट्रो प्रणाली सामान्य रूप से चल रही है।

नैनटेरे-प्रिफ़ैक्चर शहर में ट्रेन स्टेशन बंद कर दिया गया है। लिली में रात 8 बजे के बाद बस और ट्रामवे बंद कर दिए गए हैं। दक्षिणी शहर मार्सिले में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं शाम 7 बजे के बाद बंद कर दी गईं हैं।

विरोध प्रदर्शन के परिणामस्वरूप लंदन, लिली और पेरिस को जोड़ने वाली यूरोस्टार सेवा में फिलहाल कोई व्यवधान नहीं आया है। फ्रांसीसी इंटरसिटी ट्रेनें भी प्रभावित नहीं हैं। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि अगर आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन जारी रहा, तो आगे कोई शटडाउन होगा या नहीं। लिहाजा, यात्रियों को सलाह दी जाती है, कि वो यात्रा करने से पहले संबंधित वेबसाइटों को अच्छे से जांच लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+