बेशर्म पाकिस्‍तान, अब दिल्‍ली, मुंबई हिरोशिमा, नागासाकी बनाने की धमकी

इस्‍लामाबाद। जम्‍मू कश्‍मीर के उधमपुर हमले की आंच अभी तक ताजा है। आतंकवाद पर पाकिस्‍तान को लेकर पहले तारिक खोसा ने अहम बयान दिया फिर आतंकी मोहम्‍मद नावेद उर्फ कासिम खान ने सच कुबूला। लेकिन पाक की हेकड़ी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

pakistan-threat-india

अब पाक की इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हामिद गुल भारत को परमाणु हमले की नई धमकी दी है। हिरोशिमा और नागासाकी में हुए परमाणु हमले की बरसी पर हामिद गुल की यह धमकी पाक के दोगले रवैये को बयां करती है।

क्‍या कहा हामिद गुल ने

गुल ने एक ट्वीट की है। इस ट्वीट के जरिए उन्‍होंने भारत को धमकी दी है कि अगर भारत सही रास्‍ते पर नहीं आया तो दिल्‍ली को हिरोशिमा और मुंबई को नागासाकी बना डालेंगे। अ मेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर छह अगस्‍त 1945 और ठीक दो दिन बाद यानी आठ अगस्‍त को और नागासाकी पर परमाणु हमला किया था।

यह पहला मौका नहीं पाक आर्मी के चीफ जनरल राहील शरीफ ने उधमपुर हमले के दौरान ही भारतीय सेना को धमकी दी थी कि वह पाक सेना को चुनौती न दे। अगर भारतीय सेना नहीं समझेगी तो फिर पाक की सेना उसे मुहंतोड़ जवाब
देगी। वहीं इससे पहले पूर्व आर्मी चीफ और पाक के पूर्व राष्‍ट्रपति रहे जनरल परवेज मुशर्रफ भी इस तरह की धमकी दे चुके हैं।

किसके पास कितने बम

हांलाकि यह बात सच है कि परमाणु हथियारों की स्थिति में पाक भारत पर भारी पड़ता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जहां भारत के पास 100 परमाणु बम हैं तो वहीं पाक के पास 110 परमाणु बम मौजूद है। हालांकि यह आंकड़ा वर्ष 2012 का है। इन तीन वर्षों में कितना परिवर्तन आया है इसकी कोई जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+