भीषण गर्मी के बीच पाकिस्तान में 18 घंटे के लिए कटी बिजली, छोटे कारोबारियों के काम-धंधे ठप्प
इस्लामाबाद, अप्रैल 29। पाकिस्तान में भीषण गर्मी के आगाज के साथ ही बिजली का संकट भी गहराने लगा है। गुरुवार को पाकिस्तान के कई हिस्सों में 18 घंटे तक बिजली कटौती की समस्या रही। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को शहरी इलाकों में 6-10 घंटे के लिए बिजली कटौती हुई थी, जबकि ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे तक बिजली कटी थी।
Recommended Video

बिजली कटौती की वजह से दैनिक जीवन प्रभावित
पाकिस्तान में गहरा रहे बिजली संकट की वजह से छोटे कारोबारियों के लिए कामकाज करना बहुत मुश्किल हो गया है। वो लोग इन दिनों संघर्ष कर रहे हैं। इतने लंबे समय के लिए हो रही बिजली कटौती की वजह से पाकिस्तान में लोगों का दैनिक जीवन भी बहुत अधिक प्रभावित हो रहा है।
बिजली उत्पादन में आई कमी
पाकिस्तान में बिजली कटौती की वजह ईंधन और गैस की कमी, मांग और सप्लाई में असंतुलन के कारण देखने को मिल रही है। इसकी वजह से बिजली के उत्पादन में कमी आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के बिजली उत्पादन प्लांटों में लगभग 6,000 से 7,000 मेगावॉट तक बिजली उत्पादन में कमी आई है।
रमजान के चलते लोग हैं बहुत परेशान
पाकिस्तानी अखबार द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में बढ़ते तापमान के बीच बिजली उत्पादन में 7,000 से 8,000 मेगावाट के बीच कमी आई है और अगर गर्मी इसी तरह बढ़ती रही तो यह अंतर और बढ़ेगा। खासकर रमजान के महीने के दौरान लंबे समय तक बिजली कटौती से राजधानी समेत कई बड़े शहरों में लोग परेशान हैं।












Click it and Unblock the Notifications