बालीवुड की 'फैंटम' से डरा हाफिज सईद, पाकिस्‍तान के सिनेमाघरों में बैन हुई फिल्‍म

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। बॉलीवुड फिल्‍म फैंटम से 26/11 आतंकी हमलों का मास्‍टरमाइंड और जमात उद दावा चीफ हाफिज सईद डर गया है। उसने पाकिस्‍तान की एक अदालत में फिल्‍म पर बैन लगाने की याचिका दायर की थी जिसपर सुनवाई के बाद पाकिस्‍तान में इस फिल्‍म पर रोक लगा दी गई है। सईद ने आरोप लगाया था कि 26/11 के हमलों के बाद की परिस्थितियों पर बनी फिल्म में उसके तथा उसके संगठन के खिलाफ कुत्सित दुष्प्रचार है। हाफिज सईद के वकील एके डोगर ने कोर्ट से यह भी कहा था कि याचिकाकर्ता सईद और उसके सहयोगियों को फिल्म के ट्रेलर की विषय वस्तु से जान को खतरा है।

Pakistan Court bans Saif Ali Khan, Katrina Kaif’s ‘Phantom’ on Hafiz Saeed’s plea
लाहौर हाईकोर्ट के जज शाहिद बिलाल हसन ने दलीलें सुनने के बाद पाकिस्‍तान के सिनेमाघरों में सफै अली खान अभिनीत इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया। आपको बताते चलें कि आगामी 28 अगस्‍त को रिलीज होने जा रही फिल्‍म फैंटम पर संक्षिप्त आदेश जारी करने से पहले न्यायाधीश ने कहा था कि भारतीय फिल्में और अन्य फिल्में रिलीज होने के बाद आसानी से बाजार में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर सिनेमाघरों में फिल्म पर पाबंदी लगा भी दी जाती है तो इसे सीडी के रूप में बाजार में उपलब्ध होने से रोकने के लिए सरकार क्या कर सकती है।'

हाफिज सईद के वकील ने कहा कि अनेक भारतीय अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के मुंह से निकले संवाद पाकिस्तान की जनता के दिमाग में जहर घोलेंगे और हाफिज सईद को आतंकवादी चित्रित करेंगे जबकि जमात-उद-दावा को प्रतिबंधित संगठन घोषित नहीं किया गया है। आपको बताते चलें कि पहले भी पाकिस्तान के सिनेमाघरों में सैफ अली खान अभिनीत एजेंट विनोद और सलमान खान की एक था टाइगर के प्रदर्शन पर रोक लगाई गयी थी। हालांकि पाकिस्तान में ये फिल्में सीडी और डीवीडी में आसानी से उपलब्ध हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+