Video: पाकिस्‍तान में नवाज शरीफ से हाथ मिलाने की ख्‍वाहिश पड़ी महंगी, जमकर हुई पिटाई

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इस बार चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं लेकिन खबरों में बराबर बने हुए हैं। इस बार मामला है एक व्‍यक्ति की पिटाई का जो उनसे हाथ मिलाने की कोशिशें कर रहा था। इस शख्‍स ने पीएम से हाथ मिलाने के लिए जैसे ही हाथ आगे बढ़ाया, सुरक्षाकर्मियों ने उसे धर-दबोचा और फिर जमकर पिटाई की।

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इस बार चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं लेकिन खबरों में बराबर बने हुए हैं। इस बार मामला है एक व्‍यक्ति की पिटाई का जो उनसे हाथ मिलाने की कोशिशें कर रहा था। इस शख्‍स ने पीएम से हाथ मिलाने के लिए जैसे ही हाथ आगे बढ़ाया, सुरक्षाकर्मियों ने उसे धर-दबोचा और फिर उसकी जमकर पिटाई की। जिस समय उसकी पिटाई हो रही थी नवाज अपनी बेटी मरियम के साथ स्‍टेज पर बैठे थे। दोनों ही इस घटना को देख रहे थे और नवाज की बेटी मरियम ने कई बार सुरक्षाकर्मियों से उसे छोड़ देने को कहा लेकिन वे, मरियम की सुन ही नहीं रहे थे।

nawaz-sharif.jpg

रोकने से भी नहींं रुक सिक्‍योरिटी गार्ड

नवाज और मरियम दोनों ही इस घटना को देखकर हैरान रह गए। यह वीडियो पाकिस्‍तान के न्‍यूज चैनल समा टीवी के जरिए सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि नवाज और उनकी बेटी मरियम एक स्‍टेज पर बैठे हैं और दोनों ही किसी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। एक व्‍यक्ति कहीं से अचानक स्‍टेज पर आ जाता है और हाथ मिलाने की कोशिश करते हुए अपना हाथ आगे बढ़ाया। मरियम उसे देकर पिता नवाज की ओर देखने लगती हैं। इतनी देर में नवाज की पार्टी पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सदस्‍यों और सुरक्षाकर्मियों की नजरें उस पर पड़ जाती है। वे उस शख्स को फौरन घेर लेते हैं और फिर उसकी जमकर पिटाई करते हैं। पीछे से मरियम और पूर्व पीएम उन लोगों को उसे छोड़ देने के लिए कहते रहे, मगर उन्होंने उसकी पिटाई जारी रखी। स्थानीय टीवी चैनल पर क्लिप सामने आने के बाद इस मामला की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+