कराची में मस्जिद के पास बम विस्फोट, दो लोगों की मौत

धमाका कराची के मक्की मस्जिद के नजदीक हुआ। जानकारी के अनुसार इस घटना को अंजाम देने के लिए मस्जिद के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल में विस्फोटक पदार्थ लगाए गए थे। घटना में घायल हुए लोगों को जिन्ना पोस्टग्रैजुएट मेडिकल सेंटर ले जाया गया है।
धमाके से नजदीकी इमारत और वाहन भी क्षति ग्रस्त हो गए हैं। पुलिस और बचाव दल के सदस्य घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल, सुरक्षार्कमियों ने घटनास्थल को अपने नियंत्रण में ले लिया है।
अतिरिक्त पुलिस प्रभारी गुलाम कादिर ने बताया कि आतंकी विस्फोटक पदार्थ से भरी मोटरसाइकिल लेकर जा रहा था, जब वह दूसरे बाइक सवार से अचानक टकरा गया। लिहाजा, घटना में मरे दो लोगों में से एक आतंकी होने की संभावना है।
कराची शहर में सेना द्वारा आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी होने की वजह से सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की वित्तीय राजधानी में हाई अलर्ट कर दिया है।
इस घटना के लिए 'तेहरीक-ए-तालिबान' से संबंधित उज्ब़ेकिस्तान के एक आतंकी समूह ने जिम्मेदारी ली है।












Click it and Unblock the Notifications