'नेताओं और मीडिया का पता नहीं, भारत-पाकिस्तान के लोग जंग नहीं चाहते'
इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच आज संसद के संयुक्त सत्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने जमकर भारत पर आरोप लगाए वहीं पाकिस्तान के युवा नेता बुलावल भुट्टो ने अपनी सभाओं और सोशल मीडिया के जरिए कहा कि अमन ही सही रास्ता है जंग नहीं।

कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में भारतीय सेना के 19 जवानों की शहादत के बाद भारत और पाकस्तान के बीच तनाव है। एक दोनों ही देशों में विपक्ष की पार्टियां अपनी सरकारों के साथ खड़े होने की बात बार-बार दोहरा रहे हैं।
पाकिस्तान में भी विपक्षी पार्टियां भारत के खिलाफ नवाज शरीफ को समर्थन की बात कह रही हैं। इस सबके बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चैयरमैन बिलावल भुट्टो ने कहा कि दोनों देशों के बीच युद्ध को किसी भी मसले का हल नहीं है।
बिलावल ने नवाज शरीफ पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने नवाज के परिवार के लोगों के पनामा पेपर लीक में नाम होने को लेकर उनसे सवाल किए। साथ ही उनको विदेश नीति के मामले में नाकामयाब बताया।
बिलावल ने कहा कि 1971 में उनके नाना ने अपनी नीति की बदैलत हजारों युद्धबंदियों को छुड़ाया और भारत के कब्जे से जमीन भी वापस ली। बिलावल ने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर नवाज पूरी तरह फेल हैं।
ट्विटर पर वीडियो शेयर कर बताया जंग का अंजाम
बिलावल ने कहा कि हल सिर्फ और सिर्फ बातचीत से निकल सकता है। जंग के जरिए मामले को नहीं निपटाया जा सकता। उन्होंने जंग जैसे हालात बना देने को लेकर भी अपनी सरकार को घेरा।
ट्विटर पर बिलावल ने लिखा कि नहीं पता दुनिया के देश क्या चाहते हैं, कोई फर्क नही पड़ता कि मीडिया और राजनेता क्या चाहते हैं लेकिन इतना तय है कि भारत और पाकिस्तान की अवाम जंग नहीं चाहती।
बिलावल ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें युद्ध से तबाह सीरिया का एक बच्चा अपने हालात बता रहा है कि कैसे वो कूड़े से ढूंढ़-ढूंढ़ कर खाना खाते हैं, और भूख में घास तक चबा लेते हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि भारत और पाकिस्तान देखें जंग कैसा होता है।












Click it and Unblock the Notifications