बिलावल फिर विवाद में, कश्मीर मामले में UN को बताया असफल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो ने एक बार फिर विवादित बयान दे डाला। बिलावल के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान के खराब रिश्तों की असल वजह विवादित कश्मीर मुद्दा है। साथ ही बिलावल ने, संयुक्त राष्ट्र को कश्मीर मामले में असफल करार दिया।

bilawal

एक ओर जहां पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने संयुक्त राष्ट्र को चिट्ठी लिखकर कश्मीर विवाद को खत्म करने का आग्रह किया है। वहीं, दूसरी ओर बिलावल संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ ऐसे नकारात्मक बयान दे रहे हैं।

सिर्फ कश्मीर है दुश्मनी का कारण

'द नेशन' में प्रकाशित खबर के मुताबिक, बिलावल ने सिंध असेंबली में नेशनल यूथ पार्लिटामेंट सेशन को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र से कश्मीर मुद्दे के समाधान के प्रस्ताव को लागू करने की मांग की। बिलावल ने कहा, "दोनों देशों के बीच दुश्मनी का कारण, सिर्फ कश्मीर विवाद है।"

पुरानी पीढ़ी रही है असफल- बिलावल

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव-1172 के तहत पाकिस्तान और भारत को परमाणु प्रौद्योगिकी और इसकी सामग्री उपलब्ध कराने पर रोक लगाई गई है, लेकिन जो प्रतिबंध दोनों देशों पर लगाए गए हैं, भारत के संदर्भ में वह लागू नहीं हुए हैं। बिलावल ने कहा कि जहां पुरानी पीढ़ी असफल हुई है, उस काम में युवा सफल होंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी, कश्मीर पर किए गए अवैध कब्जे का लगातार विरोध कर रही है और दुनियाभर को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इस मुद्दे के निपटारे से ही दोनों ओर शांति कायम होगी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बिलावल भुट्टो ने कहा था कि वे भारत से पूरा कश्मीर छीन लेंगे। बिलावल ने कहा था, "मैं पूरा कश्मीर वापस लाउंगा। भारत के हिस्से में कश्मीर का एक इंच हिस्सा भी नहीं बचेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+