Air Strike: आखिरकार जैश सरगना मसूद अजहर ने माना कि एयरफोर्स ने बनाया ठिकाने को निशाना
इस्लामाबाद। जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर ने आखिरकार मान लिया है कि इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ने उसके ठिकानों पर हमला किया है। मंगलवार को अजहर ने बालाकोट पर हमले की बात मानी तो उसने पाकिस्तान का भी बचाव किया। अजहर ने कहा कि आइएएफ के हमले ने किसी भी तरह का नुकसान न उसे पहुंचाया है और न ही उसके किसी फैमिली मेंबर को किसी तरह का कोई नुकसान पहुंचा है। 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में आईएएफ ने जैश के ठिकानों को निशाना बनाया था। इस हमले में करीब 350 जैश आतंकियों के मारे जाने की खबरें हैं।

जैश के कई आतंकियों के मौत की खबरें
यह पहली बार है जब जैश ने इस हमले की बात को माना है। इन हमलों में जैश के कई अहम आतंकियों के मारे जाने की खबरें हैं। अभी तक जैश ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उसके तीन बड़े आतंकी ढेर हुए हैं। इस हमले में तल्हा सैफ जो मौलाना मसूद अजहर का भाई है वह सुरक्षित है और जैश की आतंकी हमलों को अंजाम देने वाली विंग का मुखिया है। वहीं एक और जैश आतंकी अम्मार के मारे जाने की भी खबरें हैं। अम्मार, कश्मीर और अफगानिस्तान में कई हमलों के लिए जिम्मेदार है। मौलाना अम्मार अफगानिस्तान और कश्मीर में गतिविधियां संचालित कर रहा था। वहीं मसूद अजहर का भाई इब्राहिम अजहर भी हमले के चपेट में आया है। इब्राहीम आईसी-814 की हाइजैकिंग में शामिल था। इसके अलावा कश्मीर में गतिविधियों के लिए मुखिया बनाए गए आतंकी मुफ्ती अजहर खान कश्मीरी को भी निशाना बनाया गया है। सरकार के सूत्रों की ओर से बताया गया है कि हमले के दौरान आईएएफ की ओर से छह बम गिराए गए थे। इन सभी बमों को वजन करीब 1000 किलो बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications