पीएम मोदी की अचानक लाहौर यात्रा से घबराया आतंकी हाफिज, बनाया साइबर सेल
लाहौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब शुक्रवार को कुछ देर के लिए पाकिस्तान के शहर लाहौर पहुंचे थे तो भारत में लोगों के साथ ही साथ आतंकी हाफिज सईद भी हैरान था। वह न सिर्फ हैरान था बल्कि परेशान भी था क्योंकि पीएम मोदी बिना किसी इत्तिला के उसके होम टाउन में जो दाखिल हो गए थे।

शायद इसी बात से घबराकर अब आतंकी हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ 24 घंटे सक्रिय रहने वाला साइबर सेल बना डाला है।
पीएम मोदी की पाकिस्तान यात्रा के बाद हाफिज की तरफ से यह बड़ा कदम उठाया गया है। इस साइबर सेल की जानकारी 26-27 दिसंबर को लाहौर में जमात-उद-दावा की बैठक में साझा की गई।
बताया जा रहा है कि भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने में इस कॉल सेंटर का उपयोग किया जाएगा।
खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कॉल सेंटर से पहले लश्कर-ए-तैयबा ने एक मोबाइल एप भी लांच किया है। इस एप के जरिए लश्क-ए-तैयबा में जम्मू-कश्मीर में मौजूद अपने आतंकियों से कान्टेक्ट करेगा।
साथ ही इसका प्रयोग आतंकियों को तमाम गतिविधियों से अपडेट रखने, जानकारी इकट्ठा करने और हमलों की योजना बनाने में किया जा रहा है।
भारत-पाकिस्तान के बेहतर रिश्तों को कोशिश में की गई पीएम मोदी की पाक यात्रा के बाद से ही हाफिज बौखलाया हुआ है। पीएम मोदी की पाकिस्तान यात्रा को जहां दोनों देशों में सराहा गया लेकिन हाफिज ने इसकी आलोचना की थी। पीएम मोदी को उसने पाक का दुश्मन बताया था और कहा था कि उन्होंने पाक की जनता का दिल दुखाया है।












Click it and Unblock the Notifications