कराची में 60 वर्ष पुराने देवी के मंदिर में पिस्तौल लेकर घुसे लोग, हिंदुओं में डर का माहौल
कराची। पाकिस्तान के न्यूजपेपर द डॉन की ओर से दी गई खबर के मुताबिक कराची स्थित 60 वर्ष पुराने एक मंदिर पर कुछ लोगों ने पिछले दिनों हमला कर दिया था।

न्यूजपेपर के मुताबिक पिस्तौल लिए हुए तीन लोग इस मंदिर में दाखिल हुए और उन्होंने मूर्तियों को अपवित्र कर दिया। इस घटना के बाद से यहां पर बसे हिंदुओं में दहशत का माहौल है। इस मंदिर में शीतला माता, संतोषी माता और भवानी माता की मूर्तियां हैं।
65 की जंग में पाकिस्तान ने इस मंदिर पर बरसाए थे 3000 बम
डॉन में छपी खबर में जानकारी दी गई है कि यह घटना 21 जनवरी की है। मंदिर में सलवार कमीज पहले तीन लोग दाखिल हुए और पिस्तौल लहराते हुए उन्होंने मंदिर में मौजूद हर व्यक्ति को को बाहर जाने का आदेश दिया।
इससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गयी। इसके बाद उन्होंने कराची जूलॉजिकल गार्डन्स के निकट मंदिर में सजायी गयी तीन मूर्तियों में से एक अपवित्र कर दिया।
मंदिर की देखरेख करने वाले महाराज हीरा लाल ने कहा कि हमले के बाद पूजा के लिए यहां आने वाले लोग काफी डरे हुए हैं। इस मंदिर की देखरेख करने वाले महाराज और उनके परिवार के लोगों के अलावा उस वक्त कोई अन्य मौजूद नहीं था।
उन्होंने बताया कि वह नहीं जानते कि कौन-कौन लोग थे। पहले कभी उन्हें यहां नहीं देखा गया था। इस घटना से जहां लोग दुखी हैं तो उनमें डर का माहौल भी है। उन्होंने कहा कहा कि 60 साल पहले भारत से पाकिस्तान आने के बाद उनके दादा ने यहां मंदिर का निर्माण कराया था।












Click it and Unblock the Notifications