पाकिस्‍तान में भी तबलीगी जमात के 27 सदस्‍य कोरोना पॉजिटिव, लाहौर से पकड़े गए

लाहौर। भारत के पड़ोस में पाकिस्‍तान में भी कोरोना वायरस के मामलों मे तेजी से इजाफा हो रहा है। भारत में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया जब दिल्ली में निजामुद्दीन इलाके में स्थित तबलीगी जमात के मरकज में सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए। इन में से कई लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। भारत में ही नहीं पाकिस्‍तान में भी अब ऐसा मामला सामने आया है। लाहौर में तबलीगी जमात में शामिल 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पाक के अखबार डॉन की तरफ से इस बात की खबर दी गई है।

pakistan.jpg

पाकिस्‍तान में अब तक 1500 से ज्यादा मामले

रविवार को रायविंद में तबलिगी मरकज के 35 लोगों को स्‍क्रीन किया गया था और इसमें से 27 लोगों के टेस्‍ट पॉजिटिव हैं। इन सभी को लायह में क्‍वारंटीन में रखने की कोशिश की गई थी। मगर इन्‍होंने एक पुलिस ऑफिसर पर चाकू से हमला करके वहां से भागने की कोशिशें की। 1200 लोगों जिसमें से 500 विदेशी थे उन्‍होंने पांच दिनों तक चलने वाले एक कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया था। इसके बाद तीन दिन, 40 दिन और 4 महीने तक प्रचार करने के निकलने के लिए पहले यहां आए थे। ये सभी वो लोग थे जिनके लिए विदेश मंत्रालय के द्वारा देश छोड़ने का प्रबंध किया गया था और एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान उनका टेस्ट किया गया। जो नागरिक संदिग्ध पाए गए हैं, उन्हें सरकार ने अब क्वारनटीन में रखा है।

सरकार ने की थी कैंंसिल करने की अपील

पंजाब सरकार ने यहां के आयोजकों से इस कार्यक्रम को रद्द करने की अपील की थी, लेकिन आयोजकों ने इसका ध्यान नहीं दिया। प्रांत में ऐलान किए गए लॉकडाउन के बावजूद ये कार्यक्रम हुआ, ऐसे में कोई भी वापस नहीं जा पाया। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, यहां पर कुछ लोगों को क्वारनटीन में भी रखा गया। लेकिन उनमें से एक भागने में फरार हुआ, भागने वाले व्यक्ति ने पुलिसकर्मी पर चाकू से वार किया और फरार हो गया। पाकिस्तान में अबतक कोरोना वायरस के 1500 से अधिक पॉजिटिव मामले केस दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि करीब 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+