अमेरिकन ब्लॉगर बोली, वह मेरा दोस्त था, उसने मेरा भरोसा जीता, फिर मेरे साथ किया गलत काम
पाकिस्तान में एक अमेरिकन ब्लॉगर के साथ गैंगरेप के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। पीड़ित लड़की ने बताया कि गैंगरेप में शामिल शख्स उसका खास दोस्त था और वह उस शख्स को काफी लंबे वक्त से जानती थी।
इस्लामाबाद, 21 जुलाईः पाकिस्तान में एक अमेरिकन ब्लॉगर के साथ गैंगरेप के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। पीड़ित लड़की ने बताया कि गैंगरेप में शामिल शख्स उसका खास दोस्त था और वह उस शख्स को काफी लंबे वक्त से जानती थी। इस अमेरिकी ब्लॉगर के साथ होटल में दो लोगों ने गैंग रेप किया था। बाद में इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
तस्वीर- प्रतीकात्मक

जीवन भर इससे निकल नहीं पाऊंगी
अमेरिकन ब्लॉगर ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मैं बेहद ज्यादा आहत हूं। निराश भी। मेरा एक दोस्त था जिसे मैं काफी लंबे वक्त से जानती थी, वह विदेशी यात्रियों के बीच पाकिस्तान की पॉजिटिव इमेज बनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसने मेरे साथ इतना घिनौना काम किया है। उसने मेरा यकीन तोड़ा है। मुझे नहीं लगता है कि इस घटना के कारण मेरे दिमाग पर जो असर हुआ है मैं उससे जीवन भर निकल पाऊंगी।

कानून पर जताया भरोसा
अमेरिकन ब्लॉगर ने कहा कि मुझे यकीन है कि इस मामले में न्याय होगा। कानूनी प्रक्रिया की पेचीदगी के बारे में युवती ने कहा कि यह बेहद पेचीदा होती है। हालांकि अभी तक सब ठीक चला है। मैं आशा करती हूं कि आगे भी सब ऐसा ही चलेगा रहेगा और आखिर में मुझे न्याय मिलेगा। बता दें कि अमेरिकन ब्लॉगर खुद को सोलो ट्रैवलर बताती हैं। ब्लॉगर 21 साल की उम्र तक करीब 53 देश घूम चुकी है।

17 जुलाई की घटना
मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का है। जहां 17 जुलाई की रात 21 साल की लड़की के साथ एक होटल में गैंगरेप किया गया। लड़की अमेरिका की रहने वाली थी। वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान आई थी। लड़की के साथ उसका पाकिस्तानी दोस्त शहजाद भी था। इस दौरान वह डीजी खान जिले के हिल स्टेशन 'फोर्ट मुनरो' के एक होटल में रह रही थी। यहां शहजाद ने होटल मालिक मुजमल सिप्रा के साथ मिलकर उसका रेप किया।

आरोपियों ने बनाया MMS
डेप्युटी कमिशनर अनवर बरियार ने कहा- महिला ब्लॉगर करांची पहुंची थी। फोर्ट मुनरो के लिए निकलने से पहले रजनपुर मं शहजाद के घर वह दो दिनों से ठहरी भी थी। वह पिछले 7 महीने से देश में रह रही थी। वो एक व्लॉगर है। वह यूट्यूब के लिए वीडियो बनाने फोर्ट मुनरो आई थी। यहां दो लड़कों ने उसका रेप किया। लड़की ने पुलिस को बताया कि रेप करने के बाद दोनों लड़कों ने उसका MMS भी बनाया। बाद में वो उसे ब्लैकमेल भी करने लगे।

पूरी दुनिया में हो रही निंदा
बता दें कि पंजाब प्रांत में पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PMLN) की सरकार है। यहां के मुख्यमंत्री हमजा शरीफ हैं। हमजा शरीफ, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के बेटे हैं। इस घटना की पाकिस्तान में ही नहीं, पूरी दुनिया में निंदा हो रही है। लोगों का गुस्सा देखते हुए प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को खुद इस मामले में दखल देना पड़ा है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

पाकिस्तान में बढ़ती जा रहे मामले
पाकिस्तान में ब्लात्कार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते महीने पंजाब प्रांत के होम मिनिस्टर अत्ता तराड़ ने रेप के बढ़ते मामलों को देखते हुए आपातकाल लगाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था- पंजाब में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामले बेहद गंभीर मुद्दा है। पंजाब में रोजाना रेप के 4-5 मामले सामने आ रहे हैं। इसके चलते सरकार रेप और इस तरह के मामलों से निपटने के लिए यह फैसला लेना पड़ा है। उन्होंने माता-पिता से अपील कि, कि बच्चों को घर पर अकेला न छोड़ें।












Click it and Unblock the Notifications