Watch Video: 'तुम्हारी बीवी से तो बेहतर ही हूं...', लिफ्ट में पालतू कुत्ते को लेकर टोका तो भड़क उठी महिला

Noida Lift Dog News: पिछले दिनों हाइराइज सोसाइटी की लिफ्ट में पालतू कुत्तों द्वारा हमले की कई घटनाएं सामने आई थीं। पालतू कुत्तों द्वारा हमले की घटनाए सामने आने के बाद नोएडा अथॉरिटी ने सख्त रुख अपनाते हुए कुत्ते मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया था। साथ ही, जुर्माने का प्रवधान भी किया था।

तो वहीं, अब सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला अपने पालतू कुत्ते को लिफ्ट में लेकर जा रही है। कुत्ते के गले में मास्क लटका है। लेकिन, महिला ने उसके मुंह पर मास्क नहीं लगाया हुआ।

Noida Lift Dog News

इस दौरान लिफ्त में चढ़ने वाले अन्य लोगों ने आपत्ति जताई तो महिला मास्क नहीं पहनाने पर अड़ गई और बदतमीज़ी भी करने लगी। सोशल मीडिया पर 40 सेकंड का जो वीडियो सामने आया है वो नोएडा के सेक्टर-137 लाजिक्स ब्लासम सोसाइटी का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने पालतू कुत्ते को लेकर लिफ्ट में जा रही है। इस दौरान महिला ने कुत्ते के मुंह पर मास्क नहीं लगा हुआ था। जबकि, कुत्ते के गले में मास्क लटका हुआ था।

इस दौरान लिफ्ट में चढ़ने वाले अन्य लोगों ने आपत्ति जताई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि पालतू कुत्तो के मास्क पहनाने के लिए लोगों न महिला से कहा। इस दौरान एक महिला कुत्ते की वजह से होने वाली परेशानी और मीडिया रिपोर्टस का भी हवाल देती है।

देखें वीडियो...

इस दौरान पालतू कुत्ते को लिफ्ट में लेकर जा रही महिला ने कहा कि आप जैसे ही लोग सीसीटीवी फुटेज चलाते है। इस दौरान महिला ने कहा कि कुत्ते बिल्कुल नहीं काटते। बस आप जैसे लोगों को ही कुत्ते काटते है। इस दौरान वहां खड़ा दूसरा शख्स कहते है कि केवल कुत्ते का मास्क पहनाने के लिए बोला है।

जिसपर महिला कहती है कि मैं कुत्ते को मास्क नहीं पहनाऊंगी रही। इस दौरान शख्स कहता है कि आप किसी तरह की लेडीज है। जिसके जवाब में महिला बोलती है कि तुम्हारी बीवी से तो बेहतर ही हूं मैं। तो वहीं, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि ट्वीट के जरिए इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

सेक्टर 142 के थाना प्रभारी विनीत राणा ने बताया कि इस मामले की जानकारी ट्वीट के जरिए उनको मिली है। दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। यदि शिकायत की जाती है तो कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि नोएडा प्राधिकरण की डॉग पॉलिसी के तहत लिफ्ट में डॉग को मजल मास्क लगाकर ही लेकर जाना होता है।

लोग महिला को यही बात समझाने की कोशिश कर रहे है। लेकिन वो मानने को तैयार नहीं है। उधर इस मामले में प्राधिकरण के पास भी कोई शिकायत नहीं आई है। हालांकि, वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+