नोएडा: यमुना एक्सप्रेस-वे के पास बोरे में मिला महिला का शव

नोएडा। दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे गुरुवार को एक महिला का शव बोरे में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टॉमर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

woman Body found near Yamuna Expressway

मामला दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड का है। गुरुवार को दनकौर पुलिस गस्त कर रही थी। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के किनारे बनी नाली में एक बोरा दिखाई दिया। आशंका होने पर पुलिसकर्मियों ने बोरे का निरीक्षण किया तो उसमें शव मिला। सूचना मिलने के बाद दनकौर कोतवाली प्रभारी और एसीपी व डीसीपी समेत फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहूंच गई। महिला के शव को बोरे से निकाला गया तो पता चला कि उसका मुंह कुचलकर उसकी हत्या की गई है।

पुलिस की मानें तो महिला की उम्र 45 से 50 वर्ष के आसपास है। आशंका है कि महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके मुंह को कुचला गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि करीब 4 दिन पहले महिला हत्या की गई होगी। डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेज दिया है। अभी पहचान नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+